April 2023 Vrishabh Rashifal: जानिए वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल

April 2023 Vrishabh Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

वृषभ राशि के जातक हर कार्य में कलात्मकता पसंद है. कार्य को सुरुचिपूर्ण ढंग से करना चाहते हैं. मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. ग्रहों की बात करें तो बृहस्पति चंद्र राशि से बारहवें भाव में है और इन्हीं के साथ बाकी ग्रह बुध, सूर्य और राहु भी स्थित है. वहीं शनि दशम भाव में और केतु छठे भाव में स्थित है.

कार्यक्षेत्र

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, करियर के क्षेत्र में वृषभ राशि वाले जातकों को इस माह अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि चुनौतीपूर्ण ग्रह शनि दशम भाव में स्थित है जिसके चलते जातकों को करियर के क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे. जातक करियर के क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी कर सकता है.

आर्थिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों का आर्थिक जीवन इस महीने थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. इस महीने की 15 तारीख के बाद राहु के साथ सूर्य बारहवें भाव में स्थित है, जिसके चलते आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है. ऐसे में आपको अधिक खर्च करने की आदत पर नियंत्रण रखना होगा और धन को सही तरीके से व्यवस्थित करना होगा.

स्वास्थ्य

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों का यह महीना स्वास्थ्य के लिहाज से समान बना रहेगा. बृहस्पति के ग्यारहवें भाव में विराजमान होने के कारण इन जातकों को ज्यादा बड़ी स्वास्थ समस्याओं का सामना करना नहीं पड़ेगा, वही बारहवें भाव में राहु की स्थिति के चलते आपको छोटी-मोटी समस्याएं जैसे सिर दर्द, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है.

प्रेम व वैवाहिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों का प्रेम व वैवाहिक जीवन इस महीने मिला जुला रहेगा. जातक को महीने की 15 तारीख तक प्रेम व वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलते नजर आ रहे हैं. जातक का प्रेम जीवन अत्यधिक भावुक और रोमांटिक होगा. साथ ही जीवन साथी से आपके रिश्ते मजबूत होंगे. वही इस महीने की 15 तारीख के बाद जातक को प्रेम संबंधों में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

पारिवारिक

वृषभ राशि वाले जातकों का पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा. बृहस्पति राहु सूर्य और बुध 12वीं भाव में स्थित होंगे. जिस वजह से वृषभ राशि वाले जातकों को इस महीना परिवारिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में विवादों के चलते भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. परिवारिक जीवन में सुख की कमी महसूस करेंगे.

उपाय

नियमित रूप से “ॐ राहवे नमः” का 108 बार जाप करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >