Masik Mithun Rashifal October 2022: अक्टूबर माह का मिथुन राशिफल, स्वास्थ्य कुल मिलाकर बेहतर रहेगा

मिथुन-इस महीने अचानक कोई घटना घटित हो सकती है.रिस्क लेने की स्थिति उत्पन्न होगी.आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.घरेलू कार्यों की अधिकता रहेगी.नये अवसर प्राप्त होंगे.आपकी कोशिश घर को नये रूप देने की होगी.अच्छी प्रगति करने में सक्षम होंगे. विशेष रूप से एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वालों का उच्चाधिकारियों के साथ बहुत अच्छा संबंध रहेगा हालांकि,साझेदारी के कामकाज अब धीमी गति से आगे बढ़ेंगे और नए समझौते या बातचीत में विलंब और अनिश्चितता हो सकती है.

Masik Mithun Rashifal October 2022: कोई भी कदम संभल कर उठाएं

कोई भी कदम संभल कर उठाएं.नौकरीपेशा लोग हाथ में आए कार्यों को पूरा कर प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे.माह के मध्य में रिश्तों में कोई खास परेशानी नहीं होगी,लेकिन अपने बीच ज्यादा घनिष्ठता की उम्मीद न रखें.कुल मिलाकर संबंध सामान्य रहेंगे.

Masik Mithun Rashifal October 2022: वर्चस्व की भावना दूरी बढ़ा सकती है

प्रियजनों पर वर्चस्व की भावना दूरी बढ़ा सकती है,इसलिए ऐसी भावनाओं से बचें.अंतिम दो दिनों में विपरीत लिंगीय पात्रों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा.आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर बेहतर रहेगा.आप बेहतरीन भोजन का आनंद ले पाएंगे लेकिन भोजन की अतिश्योक्ति से बचें क्योंकि अभी आपको चटपटे स्वाद की इच्छा होगी.

लकी नंबर:-1

लकी कलर:-गुलाबी

Masik Mithun Rashifal October 2022: उपाय

सिंदूर से घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं.इससे नकारात्मक शक्ति का घर में प्रवेश नहीं होता है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >