February 2023 Mithun Rashifal: जानिए मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल

February 2023 Mithun Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

February 2023 Mithun Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के दूसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

मिथुन राशि चक्र की तीसरी राशि है, जिसका स्वामित्व बुध ग्रह को प्राप्त है. इस राशि में जन्मे जातक अत्यधिक बुद्धिमान और रचनात्मक होते हैं. इन्हें घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है. शेयर मार्केट आदि में भी इनकी विशेष रुचि होती है. स्वभाव की बात करें तो ये लोग काफ़ी चंचल होते हैं और अपने फैसले बार-बार बदलते रहते हैं.

कार्यक्षेत्र

करियर के लिहाज से देखें तो ग्यारहवें भाव में राहु की उपस्थिति के कारण आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी. साथ ही बोनस और प्रोत्साहन (इंसेंटिव) के रूप में आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. बृहस्पति आपके दसवें भाव में स्थित होंगे, जिसके कारण हो सकता है कि आपको अपने करियर में बाधाओं का सामना करना पड़े. ऐसे में आप नौकरी बदलने की सोच सकते हैं.

आर्थिक

आर्थिक रूप से देखा जाए तो 15 तारीख़ से पहले आपके ख़र्च अधिक हो सकते हैं क्योंकि मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं है. इसके कारण व्यवसायी लोगों के लिए भी नुकसान होने की आशंका रहेगी. ऐसे में आपको बहुत समझदारी के साथ योजना बनाने की आवश्यकता होगी.

स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज से इस महीने के शुरुआती कुछ दिनों तक आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं है. साथ ही पांचवें भाव में केतु की स्थिति भी आपको मानसिक तनाव दे सकती है, जिसके कारण आप भारी थकान का शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा त्वचा संबंधी समस्याएं होने की भी आशंका है.

प्रेम व वैवाहिक

प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपको महीने के दूसरे भाग यानी कि 15 फरवरी 2023 के बाद अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि शुक्र और बुध अनुकूल अवस्था में विराजमान होंगे. ऐसे में जो लोग विवाह करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए 15 तारीख़ के बाद का समय उचित रहेगा. जो लोग पहले से ही शादीशुदा हैं, उन्हें अपने दांपत्य जीवन में घनिष्ठता और आत्मीयता देखने को मिलेगी.

पारिवारिक

फरवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, आपके लिए महीने का दूसरा भाग ज़्यादा अनुकूल रहेगा क्योंकि सूर्य, बुध और शुक्र की शुभ स्थिति आपके परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल और खुशियां लेकर आएगी.

उपाय

  • प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें.

  • गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें.

  • प्रतिदिन 108 बार “ॐ गुरुवे नमः” का जाप करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >