April 2023 Mesh Rashifal: जानिए मेष राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल

April 2023 Mesh Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ होने वाला है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. हम बता रहे हैं किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

April 2023 Mesh Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ होने वाला है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

मेष राशि का स्वामी मंगल होता है. मंगल जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है. यही कारण है कि इस राशि के जातक जीवन की नई ऊर्जा से भरे हुए रहते हैं. वे आत्मविश्वास बनाएं रखते हैं. जातक समय के बेहद पाबंद होते हैं और अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हैं. ये जातक तेजी से फैसला लेते हैं. इनका प्रतीक मेढ़ा होता है, जो निडर और साहसी होता है. इस राशि के जातक हमेशा अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं.

कार्यक्षेत्र

बृहस्पति राहु के साथ पहले भाव में स्थित होगा, जिसके चलते संभवत जातक करियर के क्षेत्र में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे. आपको इस महीने काम का दबाव भी झेलना पड़ेगा. हालांकि लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए आपको स्तर-प्रधान बने रहने और अपने विचारों को शांत रखने की आवश्यकता होगी.

आर्थिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, महीने की शुरुआत में जातक को धन लाभ होगा, लेकिन साथ में खर्चे भी बढ़ेंगे. जातक अपने शौक पूरा करने की वजह से कर्ज लेने की स्थिति में आ सकता है. दरअसल राहु के साथ बृहस्पति पहले भाव में स्थित रहेगा. जिस वजह से यह स्थिति पैदा होगी, लेकिन ग्यारहवें भाव में शनि की स्थिति अच्छी मानी जाती है जिससे जातक खूब धन संचय करेंगे और भविष्य के लिए बचत भी करेंगे.

स्वास्थ्य

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, मेष राशि के जातकों को इस महीने अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. पंचम भाव में गुरु की स्थिति जातक को स्वास्थ्य के मामले में बेहतर परिणाम देगी, लेकिन पहले भाव में राहु और सप्तम भाव में केतु की स्थिति जातक को स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी परेशानी दे सकती है.

प्रेम व वैवाहिक

प्रेम प्रसंग के मामले में महीने के 15 तारीख तक इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. महीने की शुरुआत में राहु पहले भाव में स्थित रहेगा जिसके चलते कपल में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है. साथ ही अपने साथी से अटेंशन भी नहीं मिलने की संभावना नजर आ रही है. ऐसे में आपको संयम रखने की जरूरत है. अगर आप विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है.

पारिवारिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस महीने मेष राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन अव्यवस्थित हो सकता है, क्योंकि पहले भाव में राहु और सप्तम में केतु की स्थिति के चलते परिवार के सदस्यों के बीच कलह हो सकती है. इस महीने पहले भाव में सूर्य और राहु के साथ बुध की स्थिति परिवार में समस्याएं ला सकती है.

उपाय

हर रोज नियमित रूप से 108 बार “ऊं रहवे नमः ” का जाप करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >