July 2023 Meen Rashifal: जानिए मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई का महीना,  देखें मासिक राशिफल

July 2023 Meen Rashifal: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल

July 2023 Meen Rashifal:  जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जुलाई 2023  का मासिक राशिफल

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह राहु, केतु और शनि तीनों प्रतिकूल स्थिति में मौजूद है, जिसके फलस्वरूप मीन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य, करियर, प्रेम व वैवाहिक जीवन और आर्थिक जीवन में अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत हो सकती है. शनि इस माह बारहवें भाव में बैठे हैं और यह साढ़े साती का संकेत देता है.

कार्यक्षेत्र

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, करियर के क्षेत्र में मीन राशि के जातकों का समय कठिनाइयों से भरा हुआ हो सकता है, क्योंकि इस माह दूसरे भाव में राहु और आठवें भाव में केतु मौजूद है. वहीं शनि जो कि करियर का भाव है वह इस माह के दौरान बारहवें भाव में बैठे हैं. शनि की इस स्थिति के परिणामस्वरूप जातक को अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह के दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और आत्म विश्वास कमजोर हो सकता है, जिसके कारण शारीरिक शक्ति से जुड़ी कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती है.

प्रेम व वैवाहिक

जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, दूसरे भाव में राहु, आठवें भाव में केतु और पहले भाव में शनि की मौजूदगी के परिणामस्वरूप प्रेम और वैवाहिक जीवन में मुश्किल भरे समय का सामना करना पड़ सकता है.

पारिवारिक

जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह पारिवारिक जीवन में सुख की कमी महसूस हो सकती है, क्योंकि इस माह शनि, राहु और केतु प्रतिकूल स्थिति में मौजूद हैं.

उपाय

  • हनुमान जी की पूजा करें.

  • हर रोज 108 बार “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.

  • मंगलवार के दिन राहु और केतु के लिए यज्ञ- हवन करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >