April 2023 Kumbh Rashifal: जानिए कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल

April 2023 Kumbh Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

April 2023 Kumbh Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

कुम्भ राशि के लोग अक्सर महान आविष्कारक या तकनीकी विशेषज्ञ साबित होते हैं. मूमन तौर पर कुंभ जातक शर्मीले स्वभाव के होते हैं और इनमें बात करने की ज़्यादा कोई इच्छा नहीं होती है. हालाँकि इनकी इच्छाशक्ति बेहद प्रबल होती है.

कार्यक्षेत्र

करियर के क्षेत्र में कुंभ राशि के जातक को मिश्रित परिणामों का सामना करना पड़ेगा. जातक के सामने कई तरह की चुनौतियों और बाधाएं आ सकती है. यह कुंडली में ग्रहों की गति के कारण ही होगा. शनि अपनी ही राशि के पहले भाव में स्थित है. जिसके चलते आप इस दौरान कठिन समय का सामना कर सकते हैं. बृहस्पति तीसरे भाव में स्थित है और यह प्रतिकूल स्थिति है.

आर्थिक

आर्थिक जीवन की दृष्टि से कुंभ राशि के जातकों को इस महीने आर्थिक रूप से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपकी राशि में इस महीने शनि केतु अनुकूल स्थिति में नहीं है. आपकी कुंडली में शनि केतु की स्थिति अनुकूल नहीं है. जिससे व्यक्ति को आर्थिक जीवन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से कुंभ राशि के जातकों का यह महीना मध्यम रहेगा. महीने की शुरुआत में शनि पहले भाव में स्थित है जिसकी वजह से जातक को तनाव महसूस हो सकता है. ऐसे में योग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

प्रेम व वैवाहिक

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से मिलाजुला रहेगा. प्रेम संबंधों में थोड़ी बहुत कठिनाइयां आ सकती है. साथी के साथ विचारों से आपके विचार नहीं मिलेंगे. इसके अलावा जिन जातकों की अभी शादी नहीं हुई है उन्हें शादी के मामले में और इंतजार करना पड़ेगा.

पारिवारिक

परिवारिक दृष्टि से कुंभ राशि के जातको का यह महीना चुनौतियों से भरा रहेगा. शनि की अपनी राशि में होने के कारण परिवार में सुख की कमी महसूस होगी.

उपाय

“ऊं नमो नारायण” का प्रतिदिन 108 बार जाप करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >