November 2023 Kanya Rashifal: जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा होगा नवंबर का महीना, देखें मासिक राशिफल

November 2023 Kanya Rashifal: नवंबर 2023 का प्रारंभ हो गया है. साल के ग्यारहवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए नवंबर 2023 का मासिक राशिफल

November 2023 Kanya Rashifal: आपकी राशि के अनुसार नवंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं आपकी मेष से लेकर मीन राशि का  नवंबर  2023 का मासिक राशिफल.

कन्या मासिक राशिफल- इस माह भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे.कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव अत्यधिक रहेगा.सहकर्मी से विवाद हो सकता है.वाणी में संयम रखें. व्यापार में लेन-देन में सावधानी रखें. किसी को उधार देने से बचें.पिता का सहयोग प्राप्त होगा.सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.बिजनेस में आप धीमी गति से आगे बढ़ सकेंगे.आप यथास्थिति बनाए रखने में सक्षम होंगे,लेकिन कानूनी और सरकारी मुद्दों, तकनीकी मुद्दों,उच्चाधिकारियों की उपेक्षा के कारण बाधा उत्पन्न होगी.अभी शेयर बाजार या किसी सट्टा कारोबार से दूर रहें.वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कृषि, मुद्रण, रसायन, चिकित्सा, सरकारी कार्यों में काम कम हो सकते हैं.आपमें विपरीत लिंगीय आकर्षण होगा लेकिन रिश्ते में अनिश्चितता होगी या मौजूदा रिश्ते को तोड़ नई शुरुआत करने की अधिक संभावना होगी.इससे आपके रिश्तों में तनाव आ सकता है.विवाहितों को भी अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता परेशान करेगी.शुरुआती समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल हैं. मतभेद को हर संभव टालने का प्रयास करें.इस माह की शुरुआत में, मन की बेचैनी के अलावा,शरीर में ऊर्जा का स्तर कम होगा.रक्त संचार,रीढ़ की हड्डी,आंखों में जलन,पाचन संबंधी समस्याओं से सतर्क रहें.त्वचा रोग, एलर्जी, बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव हो सकता है.गुप्तभागों की समस्या बढ़ सकती है.

उपाय:इस माह किसी सफेद गाय को कच्चे चावल खिलाएं तो निश्चित धन लाभ होगा.शुक्रवार से रोजाना यह उपाय आरंभ कर दें.चावल की मात्रा अपनी हथेली के अनुसार रखें.यह उपाय आपके लिए धनप्रद स्थितियां निर्मित करेगा.

लकी नंबर :-5

लकी कलर :-पीला रंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >