Mangal Vakri 2024: मंगल होने जा रहे हैं वक्री, राशियों पर होगा ये असर

Mangal Vakri 2024: दिसंबर महीने में मंगल वक्री होने वाला है। मंगल के वक्री होने से कुछ राशियों के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा, जबकि अन्य राशियों के लिए यह लाभकारी सिद्ध होगा.

Mangal Vakri 2024:  मंगल ग्रह को ज्योतिष में नेतृत्व, साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. इस ग्रह की स्थिति का आपके करियर और वैवाहिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है. मंगल ग्रह 7 दिसंबर को अपनी नीच राशि कर्क में वक्री गति में प्रवेश करने जा रहा है. मंगल का वक्री होना सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव डालेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह स्थिति शुभ साबित हो सकती है. इस लेख में हम आपको उन राशियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे और यह भी बताएंगे कि मंगल वक्री से वे अपने जीवन में किस प्रकार के परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.

Vivah Panchami 2024 Upay: शादी में आ रही है परेशानी तो विवाह पंचमी के दिन करें ये उपाय

Vinayak Chaturthi 2024: मार्गशीर्ष माह  की विनायक चतुर्थी इस दिन, जानें पूजा विधि

वक्री मंगल का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा? मंगल के दुष्प्रभावों को दूर करने के उपाय क्या हैं?

वृषभ: वक्री मंगल का नकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि के व्यक्तियों पर पड़ सकता है. इस स्थिति में दांपत्य जीवन में तनाव और विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. ऐसे में अपने साथी के साथ संयमित व्यवहार करें और नकारात्मकता से बचें, अन्यथा पारिवारिक जीवन में कलह की संभावना बढ़ सकती है.

कर्क: मंगल ग्रह की नीच राशि कर्क है. वक्री मंगल का अशुभ प्रभाव कर्क राशि के लोगों के जीवन पर पड़ने की संभावना है. व्यापार करने वाले व्यक्तियों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है, जिससे पेशेवर और पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है. विवेक से निर्णय लें, क्योंकि किसी की बातों में आकर लिया गया निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकता है.

वृश्चिक: मंगल की उल्टी चाल का अशुभ प्रभाव वृश्चिक राशि वालों के आर्थिक पक्ष पर हो सकता है. आमदनी में कमी हो सकती है या फिर आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं. धन हानि का डर है. ऐसे में आप बिना सोचे-समझे निवेश से बचें. फिजूलखर्ची के कारण धन की कमी से जूझना पड़ सकता है. कर्ज की स्थिति बन सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >