Mangal Vakri 2024: मंगल होंगे वक्री, मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा ये असर

Mangal Vakri 2024: मंगल, जो ऊर्जा, साहस और क्रिया का प्रतीक है, 7 दिसंबर 2024 को कर्क राशि में वक्री हो जाएगा और 24 फरवरी 2025 तक इसी स्थिति में रहेगा. इस दौरान, वह मिथुन राशि में भी गोचर करेगा. यह परिवर्तन कुल 79 दिनों तक रहेगा और यह विशेष महत्व रखता है. ज्योतिष संजीत कुमार मिश्रा से जानें कि यह सभी राशियों पर किस प्रकार का प्रभाव डालेगा.

Mangal Vakri 2024: भूमि भवन के स्वामी मंगल, साल के अंतिम महीने में चंद्रमा की राशि में वक्री होंगे. मंगल का चंद्रमा राशि में वक्री होना अनुकूल नहीं माना जाता है, मंगल का नीच राशि कर्क माना जाता है, कर्क राशि में मंगल 20 अक्तूबर 2024 से विराजमान है, यह 07 नवंबर को इसी राशि में वक्री होंगे. मंगल के वक्री होने से देश दुनिया पर इसका ज्यादा प्रभाव माना जाता है, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल भूमि भवन के स्वामी है. मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है. मंगल मकर राशि में में उच्च के होते है तथा कर्क राशि में नीच का माना जाता है.मंगल के वक्री होने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह से परेशानी बनेगा.

ज्योतिष में मंगल का प्रभाव

जन्मकुंडली में मंगल का प्रभाव अनुकूल होना बहुत जरुरी होता है मंगल मजबूत स्थति में है, तब व्यक्ति को भूमि भवन का लाभ होगा मंगल के कारण सेना तथा पुलिस में अच्छा पद प्रतिष्ठा मिलता है, स्वास्थ्य ठीक रहता है. मंगल कमजोर होने पर व्यक्ति के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है ,भूमि भवन के लाभ नहीं होता है. अगर मकान सम्बंधित कार्य करते है उसमें विवाद बनता है. मंगल अगर अशुभ ग्रह के साथ बैठे है, तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह से परेशानी बन जाता है मंगल के साथ राहू ,केतु ,तथा शनि है व्यक्ति के सुख में कमी ,वैवाहिक जीवन में परेशानी परेशानी बनती है .

मंगल कब होंगे वक्री

मंगल 07 नवंबर 2024 को सुबह 05:00 बजे वक्री होंगे .
मंगल के वक्री होने से मेष से मीन राशि के लोग के लिए कैसा रहने वाला है

मेष राशि
मेष राशि वालों को मंगल के वक्री होने से कई तरह से परेशान हो सकती है. भौतिक सुख में कमी होगा, परिवार में विवाद हो सकता, व्यापार में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. नौकरी करने वाले अपने कार्य में ध्यान दें.

वृष राशि
वृषभ राशि वाले को मंगल वक्री होने से यात्रा का योग बनेगा, जिससे लाभ होगा.नौकरी करने वाले संभल कर कार्य करें,पारिवारिक रिश्ता मजबूत बनेगा. व्यापार में मन नहीं लगेगा .

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले को मंगल वक्री होने से धन की कमी होगी परिवार के सदस्यो के साथ बेवजह विवाद बनेगा .नौकरी करने वाले को अधिकारी के साथ अनबन बनेगा.खर्च बढ़ जायेगा .

कर्क राशि
कर्क राशि को मंगल वक्री होने से इस समय अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेगें. नौकरी में आपको लाभ होगा अधिकारी के साथ मिलजुलकर रहे , व्यापार में लाभ होगा स्वास्थ्य पर ध्यान दे.

सिंह राशि
सिंह राशि वाले को मंगल वक्री होने से पारिवारिक जीवन में असमंजस की स्थति बनेगी. नौकरी करने वाले इस समय सावधानी से कार्य करें. नौकरीपेशा लोग लापरवाही नहीं करें. अधिकारी के साथ मिलजुलकर रहे.

कन्या राशि
कन्या राशि वाले को मंगल वक्री होने से आपकी सारी मनोकामना पूरी होंगी. करियर में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा .

तुला राशि
मंगल के वक्री होने से तुला राशि वालो के रुके हुए कार्य पूरे होंगे. यात्रा से लाभ होगा, आय में सुधार देखने को मिलेगा. प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले को मंगल के वक्री होने से आप मेहनत खूब करेंगे, लेकिन उसका परिणाम अनुकूल नहीं मिलेगा. यात्रा का योग बन रहा है. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .

धनु राशि
धनु राशि वाले को मंगल के वक्री होने से परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. अचानक धन का लाभ होगा. व्यापार में मुनाफा बनेगा ,ससुराल वालों का सहयोग मिलेगा.प्रेमी के साथ विवाद बनेगा. स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .

मकर राशि
मकर राशि वाले को मंगल के वक्री होने से परिवार के सदस्य आपके बात को अहमियत देंगे ,लम्बी यात्रा का योग बनेगा. इस यात्रा से आपको लाभ होगा. व्यापार में फायदा होगा. नए बिजनेस की प्लानिंग है तो उसमें लाभ मिलने के आसार हैं. दोस्त का सहयोग नहीं मिलने वाला है, उनपर भरोसा नहीं करें.

कुम्भ राशि
मंगल राशि के वक्री होने से कुम्भ राशि वालों को कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा. पेशेवर लोगों को फायदा होगा. नए नौकरी की प्लानिंग है, तो फायदा होगा. खर्च में नियंत्रण करें. स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा .

मीन राशि
मंगल के वक्री होने से मीन राशि वालों को परिवार से मान सम्मान मिलेगा, खर्च बढ़ जायेगा. इसके अलावा करियर में आपको लाभ मिलेगा. प्रेम सम्बन्ध में अनबन हो सकता है. दाम्पत्य जीवन में टेंशन बना रहेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >