मीन राशि में मंगल की एंट्री से बनेगा शनि-मंगल योग, इन 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

Mangal Gochar 2026: अप्रैल की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि 2 अप्रैल 2026 को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. करीब 18 महीने बाद मंगल का यह गोचर गुरु की राशि मीन में होगा, जहां पहले से ही सूर्य, शनि और शुक्र की उपस्थिति है. ऐसे में मंगल के आने से एक शक्तिशाली लेकिन चुनौतीपूर्ण शनि-मंगल योग बनेगा, जिसे ज्योतिष में अक्सर तनाव और टकराव का संकेत माना जाता है. इसका असर न केवल व्यक्तिगत जीवन पर बल्कि वैश्विक परिस्थितियों पर भी देखने को मिल सकता है. जानिए क्या संकेत दे रहा है शनि-मंगल का यह गोचर और किन राशियों को रहना होगा संभलकर.

क्या है शनि-मंगल योग का संकेत?

जब दो क्रूर ग्रह एक साथ आते हैं, तो ऊर्जा का टकराव बढ़ जाता है. यह योग जहां एक ओर साहस और निर्णय लेने की क्षमता देता है, वहीं दूसरी ओर जल्दबाजी, क्रोध और विवाद की स्थिति भी बना सकता है. इसी वजह से इस गोचर को सावधानी और संयम के साथ देखने की जरूरत है. जानिए मंगल गोचर के दौरान किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है.

मेष राशि: खर्च और मानसिक दबाव बढ़ सकता है

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर बारहवें भाव में हो रहा है, जो खर्च, विदेश और एकांत से जुड़ा होता है. इस दौरान योजनाओं में रुकावट आ सकती है और मेहनत के बावजूद परिणाम देर से मिल सकते हैं. करीबी लोगों से सतर्क रहना जरूरी होगा, क्योंकि विश्वासघात की स्थिति बन सकती है. साथ ही ऊर्जा में कमी और मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को ज्यादा दबाव में न डालें.

कन्या राशि: रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी

कन्या राशि के लिए यह गोचर सातवें भाव में हो रहा है, जो विवाह और साझेदारी का घर माना जाता है. इस दौरान दांपत्य जीवन में तनाव या गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. पार्टनर के साथ संवाद में सावधानी रखना जरूरी होगा. हालांकि, यदि आप धैर्य से काम लेते हैं तो प्रोफेशनल लाइफ में मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है.

वृश्चिक राशि: प्रेम और संतान पक्ष में चिंता के संकेत

वृश्चिक राशि के पांचवें भाव में यह युति बन रही है, जो प्रेम, शिक्षा और संतान से जुड़ा होता है. इस समय आपको संतान से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है. आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें. प्रेम संबंधों में भी दूरी या तनाव की स्थिति बन सकती है.

मकर राशि: साहस बढ़ेगा, लेकिन व्यवहार पर नियंत्रण जरूरी

मकर राशि वालों के लिए मंगल-शनि का प्रभाव तीसरे भाव में रहेगा. यह समय आपको हिम्मत और आत्मविश्वास देगा, जिससे आप अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे. आर्थिक लाभ के अवसर भी बन सकते हैं, लेकिन जिद्दी रवैया रिश्तों में खटास ला सकता है. खासतौर पर भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा.

मीन राशि: व्यक्तित्व और सेहत पर पड़ेगा सीधा असर

मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर सबसे अधिक प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि मंगल और शनि की युति आपके लग्न भाव में बन रही है. इस दौरान आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है. बेहतर होगा कि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और किसी भी विवाद से दूर रहें. साथ ही स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए नियमित दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा.

मंगल गोचर के दौरान किन बातों का रखें खास ध्यान?

  • जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.
  • गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें.
  • रिश्तों में संवाद और समझ बनाए रखें.
  • स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को प्राथमिकता दें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >