मकर साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई तक: इस हफ्ते रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगा

Makar Saptahik Rashifal: मकर राशि: यह सप्ताह आपके लिए बौद्धिक विकास और उन्नति का रहेगा, क्योंकि शनि की स्थिति आपके पराक्रम को बढ़ा रही है. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे, जो शिक्षा, प्रेम और संतान के लिए सुखद है. सूर्य और बुध की पंचम भाव में स्थिति आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएगी. भाग्य का साथ मिलने से आप कठिन से कठिन निर्णय लेने में सक्षम होंगे.

करियर/बिजनेस: इस सप्ताह करियर में नए अवसर हाथ लगेंगे. नौकरी में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. शेयर बाजार या अन्य निवेश से अच्छा धन लाभ होने के योग हैं. परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा. रोजगार के नए विकल्प खुलेंगे और बिजनेस में नई साझेदारी लाभकारी सिद्ध होगी. आपकी नई योजना सफल रहेगी.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह पारिवारिक खुशियां बरकरार रहेंगी. संतान की प्रगति से गर्व महसूस होगा. रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगा. सामाजिक जीवन में आप सक्रिय रहेंगे और किसी बड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे. मित्रता गहरी होगी.

लव लाइफ: इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बहुत ही रोमांचक रहेगी. साथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे. प्रेम संबंधों में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. रोमांस के लिए समय अनुकूल है.

हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आप बहुत अधिक ऊर्जा महसूस करेंगे. त्वचा से संबंधित छोटी समस्या हो सकती है, इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखें.

सावधानी: इस सप्ताह अति-उत्साह में आकर कोई गलत कदम न उठाएं, धैर्य बनाए रखें.
उपाय: शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं.
लकी नंबर: 4
लकी कलर: नीला या काला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >