मकर राशिफल 05 मार्च 2026: क्या कानूनी मामलों में आज आपको सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं?

Makar Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Makar Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: मकर राशि. आज का दिन आपके लिए भाग्य में वृद्धि लेकर आएगा क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहे हैं. कुम्भ के सूर्य और बुध की स्थिति आपके वाणी दोष को दूर करेगी जिससे समाज और परिवार में आपका सम्मान और मान बढ़ेगा.

करियर-बिजनेस: बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगी और नई डील्स आपके व्यापार को एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगी. कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी और मेहनत को वरिष्ठों द्वारा पहचाना जाएगा जिससे आपके लिए पदोन्नति के योग और प्रबल हो जाएंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज मधुरता रहेगी और पार्टनर आपके हर निर्णय में आपका पूरा साथ देंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाएगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा और आप पुरानी कड़वाहटों को भूलकर एक नई शुरुआत आज कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन सुखद है लेकिन कुम्भ के राहु के कारण कभी-कभी बेचैनी या अनिद्रा की समस्या आपको परेशान कर सकती है. सोने से पहले मेडिटेशन करें और सकारात्मक विचारों को मन में जगह दें ताकि आपकी मानसिक थकान दूर हो और नींद अच्छी आए.

सावधानी: धार्मिक कार्यों में दिखावे से बचें और अपनी आस्था को व्यक्तिगत रखें.

उपाय: काले तिल का दान करें और पीपल के वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें.

शुभ रंग: काला
शुभ अंकः 8

Also Read: पंचांग 5 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पार्टनर का प्यार, इनको रहना होगा सतर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >