Makar Aaj Ka Rashifal 27 April 2026, मकर राशि: आज चंद्रमा का आठवें भाव में होना मानसिक तनाव दे सकता है. कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. आज धैर्य से काम लें और किसी भी विवाद से दूर रहें. अनैतिक कार्यों से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं. हालांकि, शोध कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा.
करियर बिजनेस: व्यापार में आज जोखिम लेने से बचें. आर्थिक नुकसान की संभावना है, इसलिए निवेश टाल दें. नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें, वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. अपने काम को ईमानदारी से करें और विवादों से बचें. खर्चों की अधिकता मानसिक दबाव बढ़ा सकती है.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज तनाव और झगड़े की संभावना है. छोटी बात बड़ी बन सकती है, इसलिए पार्टनर से फोन पर बात करते समय शांत रहें. आज रोमांस कम और शिकायतें ज्यादा हो सकती हैं. डिनर का प्लान रद्द हो सकता है. एक-दूसरे को स्पेस दें.
स्वास्थ्य: यूरिन इंफेक्शन या गुप्त रोगों की समस्या हो सकती है. सफाई का विशेष ध्यान रखें और अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें. तनाव कम करने के लिए योग का सहारा लें.
सावधानी: अनजान लोगों से लिफ्ट न लें और न ही धन का लेन-देन करें.
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
