Libra Love Relation and Compatibilty: प्यार के मामले में कुछ ऐसे होते हैं तुला राशि वाले मर्द

Libra Love Relation and Compatibilty: तुला राशि वालों को दयालु-बुद्धिमान तथा सावधान व्यक्तियों से प्रेम होता है. बात करें तुला राशि वालों की लव लाइफ वालों की तो वो इस राशि के जातक अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर कोशिश करते हैं.

Libra Love Compatibility In Hindi: तुला राशि के जातकों के नाम का पहला अक्षर रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते होता है. साथ ही तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है. इस राशि जातक हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं. ये शीघ्र और उचित निर्णय लेने वाले होते हैं.

कुछ ऐसा होता है तुला राशि वालों का स्वभाव

तुला राशि वालों को दयालु-बुद्धिमान तथा सावधान व्यक्तियों से प्रेम होता है. उसका पंचम स्थान, जिसका संबंध काम भाव में होता है, कुंभ राशि से प्रभावित है. अतः ये किन्हीं असाधारण घटनाओं तथा अनुभवों को झेल सकता है. इस राशि का जातक हमेशा ठाट-बाट से रहता है तथा शान-शौकत दिखलाना पसंद करता है. इसके लिए वह अपनी सामर्थ्य सीमा से भी आगे जा सकता है.

तुला राशि के पुरुष की अनुकूलता

तुला राशि का स्वामी शुक्र है, यह एक वायु तत्व की राशि है. तुला राशि में शुक्र ग्रह के सभी गुण होते हैं. इन लोगों की विशेषताओं के बारे में बात की जाए, तो यह कलात्मक, रचनात्मक, काव्यात्मक, सुंदर, आकर्षक और न्याय की निष्पक्ष भावना रखने वाले लोग होते हैं. वायु तत्व होने के चलते यह लोग बहुत ही बुद्धिमान, बहु-प्रतिभाशाली और बहुमुखी होते हैं. तुला राशि के लोगों को अपने और सभी लोगों के जीवन में शांति और सद्भाव रखना पसंद होता है. तुला राशि के पुरुष सामाजिक, अच्छे नेता और राजनयिक होते हैं. उनके पास सुंदरता और आकर्षण से बाहर निकलने की एक अच्छी भावना भी है.

तुला राशि की लव लाइफ

बात करें तुला राशि वालों की लव लाइफ वालों की तो वो इस राशि के जातक अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर कोशिश करते हैं. परिवार एवं दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं. अधिक से अधिक दोस्त बनाना उन्हें बहुत पसंद होता है. इनके आस-पास हर समय लोगों का घेरा बना रहे इससे ये खुश रहते हैं. तुला राशि के लोग अकेले रहना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन इनके मन में अपने लिए प्रेम पैदा करना थोड़ा मुश्किल होता है फिर भी जब इन्हें किसी से प्रेम हो जाता है तो ये उसके प्रति समर्पित रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >