तुला राशिफल 13 अगस्त 2026: रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, नए संपर्कों से होगा फायदा

Aaj Ka Tula Rashifal 13 August 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Tula Rashifal 13 August 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है और कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. नए संपर्कों से लाभ मिलेगा. वहीं प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी सुख-समृद्धि बनी रहेगी. 

करियर-बिजनेस

दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के द्वितीय भाव में होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बनेंगे. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के तृतीय भाव में आने से नए संपर्क, संचार और छोटी यात्राओं से लाभ मिलने की संभावना है. सूर्य के दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में नई योजनाओं और साझेदारी से भविष्य में अच्छे लाभ के संकेत मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: आज का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं आएगा नजर! जानिए क्या गर्भवती महिलाओं के लिए सूतक और नियम लागू होंगे?

रिलेशनशिप

परिवार में सुख और सहयोग का वातावरण बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा. भाई-बहनों का सहयोग महत्वपूर्ण कार्यों में सहायक रहेगा. रिश्तेदारों और मित्रों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता और विश्वास बढ़ेगा. साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते में मधुरता आएगी. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिलने की संभावना है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी. नियमित योग, ध्यान और संतुलित भोजन लाभकारी सिद्ध होंगे. पर्याप्त पानी पिएं और समय पर आराम करें. सकारात्मक सोच पूरे दिन उत्साह बनाए रखने में मदद करेगी. 

आज का विशेष योग और उपाय

आज का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा के लिए शुभ माना जाता है. केले के वृक्ष में जल अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें. श्रावण अमावस्या के अवसर पर पितरों का स्मरण और यथाशक्ति दान करना भी शुभ फलदायी रहेगा.

शुभ रंग: सिल्वर शुभ अंक: 7

यह भी पढ़ें: आज है श्रावण अमावस्या, जानें स्नान-दान का शुभ समय और किन चीजों का करें दान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >