Leo Weekly Horoscope 12 to 18 January 2025: सिंह राशि वालों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Leo Weekly Horoscope 12 to 18 January 2025: सिंह राशि के लिए 12 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Leo Weekly Horoscope 12 January 2025 to 18 January 2025
Leo Weekly Horoscope 12 January 2025 to 18 January 2025: सिंह राशि वालों के लिए जनवरी माह का दूसरा सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
सिंह- इस सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा. प्रेम संबंधों में रहने वाले व्यक्तियों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे. विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन भी इस सप्ताह पहले की तुलना में अधिक आनंदमय रहेगा. आप अपने कार्य का आनंद लेंगे, जिससे आपकी पेशेवर छवि में मजबूती आएगी. पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझते हुए आप कार्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखेंगे. छात्रों को अध्ययन में लाभ होगा, लेकिन कुछ लोग आपकी पढ़ाई में रुकावट डाल सकते हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाए रखने का प्रयास करें. आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसका लाभ आपको कई क्षेत्रों में मिलेगा.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.