Leo July 2024 Horoscope : जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

Leo monthly horoscope July 2024: आने वाले जुलाई 2024 किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ. यहां देखें सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2024…

Leo July 2024 Horoscope : सिंह राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल जुलाई 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सिंह राशि का मासिक राशिफल.

सिंह राशि जुलाई 2024 का मासिक राशिफल

सभी लोग जानना चाहते हैं कि जुलाई का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

पारिवारिक जीवन

सिंह राशि वाले को जुलाई का महिना मिला जुला रहेगा.आपके परिवार के स्वामी मंगल है जो नवम नवम भाव में है स्थाई संपति का लाभ देंगे भूमि -भवन से लाभ मिलेगा 12 जुलाई के बाद दशम भाव में गुरु के साथ रहेंगे जिसे आपको परिवारिक सुख भरपूर मिलेगा साथ में सभी तरह से गुरु आपके मनोकामना को पूर्ण करेंगे. दूसरे भाव में केतु है गुरु दशम भाव में बैठकर आपके कुंडली के अलग अलग भाव को देख रहे है जिसे परिवार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है वह दूर होगा एक दुसरे के प्रति प्रेम की भावना
बढ़ जाएगी दुसरे भाव के केतु के कारण बात -चित करते समय वाणी को नियंत्रण में रखे भाई -बहन का सहयोग मिलेगा परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा .माता -पिता का सहयोग मिलेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी वर्ग के लिए कई तरह से सुनहरा अवसर मिलेगा आपके व्यापार के स्वामी सप्तम भाव में वक्री होकर बैठे है जिसे व्यापार में मन से काम करेंगे आप अपने व्यापार को सही दिशा देने में सफल रहेंगे बिजनेस को विस्तार करने की योजना बनाए है उसमे आपको सफलता मिलेगी. इस समय आप व्यापार में अच्छे से सोच विचार विमर्श करके निर्णय ले आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा.नौकरी करने वाले के लिए यह माह आपके लिए उत्तम रहेगा दशम भाव में देवगुरु बैठे है जिसे कार्य स्थिति ठीक रहेगी आप अपना आचरण ठीक बनाकर रखे नौकरी में आपका दबदबा बना रहेगा अधिकारी का सहयोग मिलेगा. सहकर्मी भी आपके कार्य में सहयोग करेंगे.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए यह माह अनुकूल रहने वाला है आपके शिक्षा के स्वामी दशम भाव में बैठे है जिसे पढाई में मन लगेगा, कालेज में पढाई कर रहे छात्र को पढाई पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा आपके सहपाठी आपको सहयोग नहीं करेंगे.इस माह आप खेल कूद पर ज्यादा ध्यान देंगे, उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे छात्र को अपने क्षेत्र के प्रति झुकाव बना रहेगा. करियर में आप उन्नति करेंगे ,प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है इस माह आप नए विकल्प खोजेंगे करियर बनाने की विचार करेंगे.नए नौकरी की तलाश कर रहे है आपको माह के अंत तक सफलता मिलेगी.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में बहुत सारे खुशियां प्रदान होगी यह माह आपको जुलाई के महीने मे प्रेम सम्बन्ध में कई तरह से खुबसुरत पल बीतेगा मन प्रसन्न रहेगा लेकिन 12 जुलाई के बाद मंगल दशम भाव में आयेगे उनका अष्टम दृष्टि पंचम भाव पर बन रहा है जिसे थोड़ी तनाव बनेगी, प्रेमी नाराज रहेगी विवाहित लोगो के लिए संभल कर रहने की जरुरत है आपको कई तरह से समस्या बनेगा उसको आप नियंत्रित करना पड़ेगा. आपके वैवाहिक जीवन के भाव में शनि वक्री अवस्था में है वैवाहिक जीवन में परेशानी देंगे.

स्वास्थ्य


इस माह आपका स्वस्थ्य मिलजुला रहेगा.राहु अष्टम भाव में है केतु दुसरे भाव में है जिसे आपको खाने पीने पर परहेज करना पड़ेगा.पेट सम्बंधित समस्या बनेगी आप संतुलित भोजन करें स्वस्थ्य ठीक रहेगा.

लकी नंबर: 8

लकी कलर: लाल

उपाय

प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करें मुनक्का का दान करें. रविवार के दिन भगवान सूर्य को तांबे या पीतल के लोटे में जल भरकर उसमे लाल चंदन ,लाल फुल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दे लाभ मिलेगा.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >