चंद्र ग्रहण पर इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, रिश्ते से लेकर धन तक पड़ सकता है असर

चंद्र ग्रहण का असर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इन राशियों के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. रिश्तों में मतभेद, आर्थिक परेशानियां और अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है.

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण कुंभ राशि में पड़ने वाला है. इस दौरान ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है. खासतौर पर कुंभ राशि और उससे जुड़े जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है. आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान सतर्क रहना चाहिए.

चंद्र ग्रहण की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस दौरान रिश्तों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी. जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. संपत्ति या कानूनी मामलों में जल्दबाजी करने से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.

यह भी पढ़ें: राखी बांधने से पहले भाई को ऐसे लगाएं तिलक, जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को पारिवारिक और निजी मामलों में सोच-समझकर बातचीत करनी चाहिए. किसी करीबी व्यक्ति से जुड़ी कोई बात तनाव का कारण बन सकती है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अफवाहों पर तुरंत भरोसा न करें. कोई भी फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर जांच लें.

कुंभ राशि

चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लगने से इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. काम में मन भटक सकता है और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. निवेश और जोखिम भरे फैसलों से बचें. परिवार और ससुराल पक्ष के साथ बातचीत में धैर्य रखें और विवाद से दूर रहें.

यह भी पढ़ें: कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि, समय, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >