कुंभ साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल तक: इस हफ्ते अवसर मिलेंगे, लेकिन ध्यान भटक सकता है

Kumbh Saptahik Rashifal 12 to 18 April 2026: क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी? क्या स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या थकान परेशान कर सकती है? क्या करियर में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे? जानने के लिए पढ़ें कुंभ साप्ताहिक राशिफल.

Kumbh Saptahik Rashifal: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा द्वादश, प्रथम, द्वितीय और अंत में तृतीय भाव में गोचर करेगा. यह समय आपके लिए नवाचार, नई योजनाओं और उत्साह से भरा रहेगा. आप अपने कार्यों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे और नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे. आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह मजबूत रहेगा, लेकिन निवेश करते समय सावधानी बरतना जरूरी है. 14 अप्रैल को सूर्य का तृतीय भाव में गोचर कुछ पारिवारिक मुद्दों को जन्म दे सकता है, इसलिए संयम बनाए रखना आवश्यक होगा. सप्ताह का अंत मानसिक शांति और संतोष के साथ होगा.

करियर / बिजनेस

करियर के क्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए प्रगति के अवसर लेकर आएगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और सोच की सराहना होगी, जिससे आपकी छवि मजबूत बनेगी. व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय उन्नति का संकेत दे रहा है. यदि आप नए व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि, बिजनेस में आपको पूरी सतर्कता और ध्यान बनाए रखना होगा. उधार दिया गया पैसा सप्ताह के अंत तक वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी.

रिलेशनशिप

रिलेशनशिप के मामले में यह सप्ताह मिश्रित रहेगा. प्रेम जीवन में साथी के साथ तालमेल बढ़ेगा और रिश्तों में नजदीकियां आएंगी. हालांकि, 14 अप्रैल के बाद परिवार के सदस्यों के साथ हल्के विवाद की स्थिति बन सकती है. इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.

हेल्थ

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा. फिर भी अपनी दिनचर्या को संतुलित रखना आवश्यक है. हल्की एक्सरसाइज, योग और पर्याप्त नींद आपके लिए बेहद जरूरी है. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और सकारात्मक सोच अपनाएं.

सावधानी

इस सप्ताह आपको अपने निर्णयों में जल्दबाज़ी से बचने की जरूरत है, खासकर आर्थिक मामलों में. किसी भी नए निवेश या लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें. उधार देने से पहले सामने वाले की विश्वसनीयता अवश्य परखें. 14 अप्रैल के बाद पारिवारिक मामलों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें और छोटी-छोटी बातों को तूल न दें. कार्यस्थल पर अपने विचार रखते समय स्पष्टता और संतुलन बनाए रखें, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो.

उपाय

बुधवार के दिन घर में तांबे का छोटा दीपक जलाएं. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और जीवन में सफलता के मार्ग खुलेंगे.

शुभ संकेत

शुभ रंग: तांबे रंग
शुभ नंबर: 6
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >