कुंभ राशिफल 03 मार्च 2026: चंद्र ग्रहण की ऊर्जा से क्या मिलेगा आत्मविश्वास और बड़ी उपलब्धि का संकेत?

Aaj Ka Kumbh Rashifal 03 March 2026: कुंभ राशि वालों के लिए मार्च में पंचग्रही योग चमकाएगा किस्मत या बढ़ाएगा तनाव, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Kumbh Rashifal 03 March 2026: कुंभ राशि. आपकी राशि में ग्रहों का महासंयोग होने से आज का दिन परिवर्तनकारी रहेगा. सप्तम भाव में चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके निजी और व्यावसायिक रिश्तों में बड़े बदलाव ला सकता है.

करियर-बिजनेस: सप्तम चंद्रमा व्यापार में नई और बड़ी साझेदारी के अवसर लाएगा. ग्रहण का असर आपकी कार्यशैली में सकारात्मक सुधार करेगा जिससे वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे और आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे.

लव लाइफ: दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी और पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी. ग्रहण का प्रभाव प्रेम संबंधों में एक ऐसा सकारात्मक मोड़ ला सकता है जो आपके जीवन को और भी अधिक व्यवस्थित और सुखद बना देगा.

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, ग्रहण के कारण सिरदर्द या भारी थकान महसूस हो सकती है. अपनी दिनचर्या में प्राणायाम को शामिल करें ताकि आपकी मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा बनी रहे.

सावधानी: अचानक आने वाले क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखें अन्यथा बनते हुए काम अंतिम समय में बिगड़ सकते हैं.
उपाय: गरीब बच्चों को फल दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 03 मार्च 2026: आज रिश्तों में बढ़ेगी नज़दीकियां या आएगी दूरियां? जानें क्या कहती है आपकी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >