Aquarius Love Horoscope 2023: जानिए कुंभ राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Aquarius Love Horoscope 2023: कुंभ प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में कुंभ राशि के लोग अपने प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत में अनुकूलता महसूस करेंगे. सूर्य और बुध का प्रभाव पंचम भाव पर होने के कारण आप और आपके प्रियतम के बीच अच्छी बातचीत रहेगी और एक दूसरे से दिल मिला रहेगा.

लड़ाई झगड़ा होने की संभावना रहेगी 

जनवरी – फरवरी के महीने ऐसे ही हंसी खुशी व्यतीत हो जाएंगे लेकिन मार्च के महीने में जब 13 तारीख को मंगल का गोचर पंचम भाव में होगा तो वह समय रिश्ते में तनाव बढ़ाने वाला होगा. इस दौरान एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना रहेगी और यदि आपने इस समस्या को अच्छे से नहीं सुलझाया तो यह रिश्ते को तोड़ कर रख सकते हैं. हालांकि इसके बाद का समय अच्छा रहेगा और धीरे-धीरे आपका रिश्ता उम्मीदों के मुताबिक प्यार से भरा रहेगा.

प्रियतम से प्रेम विवाह का प्रस्ताव भी रख सकते हैं

विशेष रुप से अप्रैल और मई के महीने में स्थिति में सुधार होगा. मई के महीने में आप काफी रोमांटिक महसूस करेंगे और एक दूसरे के निकट आएंगे. अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी हो सकती है. जुलाई-अगस्त के बीच आप अपने प्रियतम से प्रेम विवाह का प्रस्ताव भी रख सकते हैं, जिसे वह स्वीकार कर सकते हैं. इसके बाद नवंबर – दिसंबर के महीने भी आपको प्यार भरा पल बिताने का मौका देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >