कर्क राशि वाले क्यों होते हैं सबसे अलग? जानिए इनके स्वभाव और सफलता के 15 राज

Karka Rashi: कर्क राशि वाले लोगों का स्वभाव, व्यक्तित्व, भाग्य और जीवन के रहस्यों की बात करें तो उनकी कल्पनाशीलता, भावुकता और बदलता मूड उन्हें खास बनाता है. चंद्रमा के प्रभाव से मिलने वाली संवेदनशीलता, मित्रता निभाने की अनोखी क्षमता, करियर में चुनौतियों के बावजूद सफलता पाने का जज्बा, धन और आकर्षण देने वाले ग्रहों का सहयोग, साथ ही स्वास्थ्य, प्रेम, आदतों और सोच से जुड़े वे महत्वपूर्ण पहलू, जो कर्क राशि के जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं. आइए जानते हैं कर्क राशि वालों के बारे में 15 खास बातें-

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
राशि स्वरूप- केकड़ा
राशि स्वामी- चंद्रमा.

Karka Rashi की 15 प्रमुख खूबियां

  • 1 राशि चक्र की चौथी राशि कर्क है. इस राशि का चिह्न केकड़ा है. यह चर राशि है.
  • 2 राशि स्वामी चन्द्रमा है. इसके अन्तर्गत पुनर्वसु नक्षत्र का अन्तिम चरण, पुष्य नक्षत्र के चारों चरण तथा अश्लेषा नक्षत्र के चारों चरण आते हैं.
  • 3 कर्क राशि के लोग कल्पनाशील होते हैं. शनि और सूर्य इस राशि के लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर बनाते हैं और जातक में अहम की भावना बढ़ाते हैं.
  • 4 कर्क राशि वाले लोग जिस स्थान पर कार्य करने की इच्छा करते हैं, वहां परेशानी मिलती है.
  • 5 शनि-बुध दोनों ग्रह मिलकर इस राशि के लोगों को होशियार बना देते हैं. शनि-शुक्र जातक को धन और जायदाद देते हैं.
  • 6 शुक्र ग्रह कर्क राशि वाले लोगों को सजने संवारने की कला देते हैं और शनि अधिक आकर्षण देते हैं.
  • 7 कर्क राशि वाले लोग उपदेशक बन सकते हैं. बुध गणित की समझ और शनि लिखने का प्रभाव देते हैं. कम्प्यूटर आदि का प्रोग्रामर बनने में जातक को सफलता मिलती है.
  • 8 कर्क राशि वाले लोग श्रेष्ठ बुद्धि वाला, जल मार्ग से यात्रा पसंद करने वाला, कामुक, कृतज्ञ, ज्योतिषी, सुगंधित पदार्थों का सेवी और भोगी होता है. वह मातृभक्त होता है.
  • 9 कर्क राशि वाले लोग केकड़ा की तरह जब किसी वस्तु या जीव को अपने पंजों को जकड़ लेता है तो उसे आसानी से नहीं छोड़ता है. उसी तरह जातकों में अपने लोगों तथा विचारों से चिपके रहने की प्रबल भावना होती है.
  • 10 यह भावना उन्हें ग्रहणशील, एकाग्रता और धैर्य के गुण प्रदान करती है.
  • 11 कर्क राशि वाले लोगों का मूड बदलते देर नहीं लगती है. कल्पनाशक्ति और स्मरण शक्ति बहुत तीव्र होती है.
  • 12 कर्क राशि वाले लोग अपनी इच्छा के स्वामी होते हैं. उनके लिए अतीत का महत्व होता है. मैत्री को वे जीवन भर निभाना जानते हैं.
  • 13 कर्क राशि वाले लोग सपना देखने वाले होते हैं, परिश्रमी और उद्यमी होते हैं.
  • 14 कर्क राशि वाले लोग बचपन में दुर्बल होते हैं, लेकिन आयु के साथ साथ उनके शरीर का विकास होता जाता है.
  • 15 कर्क राशि कालपुरुष के वक्षस्थल और पेट का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए कर्क राशि के लोगों को विशेष रूप से अपने भोजन पर ध्यान रखनी चाहिए.

Also Read: सूर्य का राशि परिवर्तन: किसे मिलेगा प्रमोशन, किसे झेलनी पड़ेगी चुनौती? जानें 12 राशियों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >