Kanya Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: कन्या राशि. आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं. सप्तम भाव में शुक्र-शनि की युति आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएगी. आज समाज में आपका मान-सम्मान एवं प्रभाव बढ़ेगा. छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपको किसी बड़े कार्य में सफलता दिलाएगा. आज आपका मन अत्यधिक उत्साहित और प्रसन्न रहेगा.
करियर-बिजनेस: छठे भाव में सूर्य-राहु की स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों पर हावी रखेगी. आज आपके काम करने के तरीके की प्रशंसा होगी. बिजनेस में विस्तार के लिए आज का दिन शुभ है. बिजनेस यात्राएं भविष्य में बड़े आर्थिक लाभ और नए संपर्क प्रदान करेंगी. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आपके करियर के ग्राफ को ऊपर ले जाने में बहुत सहायक सिद्ध होंगी.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही यादगार रहने वाला है. आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. आपसी संवाद में स्पष्टता रहेगी, जिससे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे. आज रिश्तों में एक नया विश्वास और जुड़ाव पैदा होगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही शानदार रहेगा. पार्टनर आपके हर निर्णय में आपका पूरा सहयोग और साथ देंगे.
स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत बहुत ही बढ़िया रहेगी, आप खुद को ऊर्जा से लबरेज महसूस करेंगे. आज कठिन कार्यों को भी आसानी से कर लेंगे. गले या कान से संबंधित कोई पुरानी समस्या थी तो आज उसमें बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है. संतुलित दिनचर्या और पौष्टिक आहार को जारी रखें. शाम को सैर पर जाना आपको मानसिक रूप से और भी तरोताजा कर देगा.
सावधानी: भाई-बहनों के साथ बातचीत में अहंकार न लाएं और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें.
उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
