कल अप्रैल का पहला दिन आपके लिए शुभ रहेगा या कष्टकारी, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal April 2026: कल 01 अप्रैल 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 06 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, उपरांत पूर्णिमा तिथि आरम्भ हो जाएगी.

Kal Ka Rashifal April 2026: कल सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र ग्रह मेष राशि में हैं. महीने का पहला दिन आपके लिए कितना रहेगा खास या कष्टकारी? यह जानने के लिए पढ़ें 1 अप्रैल का राशिफल

मेष कल का राशिफल

मेष राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के छठे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण शत्रुओं पर आपकी विजय होगी और नौकरी में आपका दबदबा बढ़ेगा. करियर में मेहनत का फल मिलेगा और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन कर्ज के लेन-देन से बचना होगा. लव लाइफ में किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर से हल्की बहस हो सकती है स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अधिक तनाव लेने से बचें.

वृषभ कल का राशिफल

वृषभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. शुक्र का आपकी राशि से बारहवां होना सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ाएगा लेकिन प्रेम संबंधों में रोमांस और गहराई आएगी. कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और मानसिक रूप से काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे.

मिथुन कल का राशिफल

मिथुन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. देवगुरु बृहस्पति की आपकी राशि में उपस्थिति करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद से बचें. सीने में जकड़न या सर्दी-जुकाम जैसी छोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

कर्क कल का राशिफल

कर्क राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. भाई-बहनों के साथ चल रहा कोई पुराना झगड़ा समाप्त होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. बिजनेस में नई पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा है और संचार कौशल से आप बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. कल आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

सिंह कल का राशिफल

सिंह राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपकी वाणी प्रभावशाली होगी और फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे. केतु की आपकी राशि में मौजूदगी कभी-कभी भ्रम पैदा कर सकती है. लव लाइफ में स्थिरता आएगी. पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा. आंखों या दांतों में हल्की तकलीफ हो सकती है.

कन्या कल का राशिफल

कन्या राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और करियर में कुछ बड़ा करने का जुनून आपको सफलता की ओर ले जाएगा. धन के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा इसलिए बजट का ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा.

तुला कल का राशिफल

तुला राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और किसी काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें और कानूनी दस्तावेजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें वरना हानि हो सकती है. प्रेम संबंधों में दूरी या गलतफहमी पैदा हो सकती है. नींद की कमी के कारण थकान महसूस हो सकती है.

वृश्चिक कल का राशिफल

वृश्चिक राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. करियर में प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है और सामाजिक दायरे में आपका रूतबा बढ़ेगा. लव लाइफ के लिए दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है और आप पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है और आप खुद को काफी फिट और तरोताजा महसूस करेंगे.

धनु कल का राशिफल

धनु राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे आपके प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे और व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी लेकिन पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कल का दिन कड़ी मेहनत और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा.

मकर कल का राशिफल

मकर राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो करियर और धन लाभ के लिहाज से बहुत सफल साबित होगी. पार्टनर के साथ रिश्तों में सुधार होगा और यदि कोई मतभेद चल रहा था तो वह बातचीत से सुलझ जाएगा. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें क्योंकि शनि की स्थिति आपको काम में व्यस्त रखेगी.

कुंभ कल का राशिफल

कुंभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए. कुंभ राशि में मंगल और राहु की उपस्थिति क्रोध बढ़ा सकती है, इसलिए विवादों से दूर रहें और संयम से काम लें. कल आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, जो आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. पार्टनर के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है इसलिए अपनी बात शांति से समझाने का प्रयास करें.

मीन कल का राशिफल

मीन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और व्यापार में नई साझेदारी फलदायी रहेगी. सूर्य और शनि की आपकी राशि में युति कार्यों में थोड़ी देरी कर सकती है लेकिन धैर्य रखने से सफलता अवश्य मिलेगी. पार्टनर के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें और घर का बना ताजा भोजन ही ग्रहण करें.

Also Read: अप्रैल में ग्रहों का डरावना संकेत, इन 5 राशियों के लिए अशुभ, इनका होगा भाग्योदय, पढ़ें मासिक राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >