January 2026 Monthly Horoscope: नए साल का पहला महीना, कौन-सी राशि उड़ाएगी सफलता की पतंग, जानें जनवरी 2026 मासिक राशिफल

January 2026 Monthly Horoscope: नया साल 2026 अपने साथ नई ऊर्जा, नए अवसर और कई ज्योतिषीय संकेत लेकर आ रहा है. जनवरी का महीना जहां एक ओर संकल्प और योजनाओं का समय है, वहीं ग्रहों की चाल सभी राशियों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालने वाली है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक सभी राशियों का जनवरी 2026 का मासिक राशिफल.

मेष राशि

जनवरी में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा. हालांकि जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

वृष राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. रुका हुआ धन मिलने के योग हैं. पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. खानपान पर नियंत्रण जरूरी है.

मिथुन राशि

यह महीना मिश्रित फल देने वाला है. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. यात्रा के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें.

कर्क राशि

भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सेहत को लेकर लापरवाही न करें.

सिंह राशि

भाग्य आपका साथ देगा. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. निवेश से लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है.

कन्या राशि

कामकाज में स्थिरता आएगी. जनवरी में अनुशासन से ही सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से बचें.

ये भी पढ़ें: साल के पहले दिन मेष, तुला समेत ये राशियां रहें अलर्ट, लापरवाही से चोट या नुकसान की आशंका

तुला राशि

दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे. कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशि

यह महीना आत्मविश्लेषण का है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें.

धनु राशि

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा के योग हैं. करियर में सकारात्मक बदलाव संभव है.

मकर राशि

मेहनत का पूरा फल मिलेगा. प्रमोशन या नई नौकरी के संकेत हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.

कुंभ राशि

नई योजनाओं की शुरुआत के लिए उत्तम समय है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी.

मीन राशि

मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >