Janmashtami 2026 Durlabh Sanyog 5 Lucky Zodiac: हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी पर कई दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर चंद्र ग्रह अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेगा. इसके अलावा गुरु यानी बृहस्पति ग्रह भी अपनी उच्च राशि कर्क में मौजूद रहेगा. जन्माष्टमी के दिन सूर्य ग्रह स्वराशि सिंह में मौजूद रहेगा. शुक्र ग्रह भी उच्च राशि तुला में रहकर मालव्य राजयोग का निर्माण करेगा. जन्माष्टमी पर बनने वाले ग्रहों के दुर्लभ संयोग से किन 5 राशि के जातकों को फायदा या जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा?
वृषभ राशि वालों को व्यापार से फायदा
कारोबार करने वाले जन्माष्टमी के दिन बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे. व्यापार में किए गए निवेश से फायदा हो सकता है. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. माता की सेहत से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. धन के कारक शु्क्र ग्रह की अनुकूलता से लाभ के कई योग बनेंगे. ज्ञान में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें: Venus Transit 2026: तुला राशि में शुक्र बनाएंगे शक्तिशाली राजयोग, जानें किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
सिंह राशि के जातक कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे
छात्रों को परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ मिल सकता है. शुक्र गोचर से बना मालव्य राजयोग व्यापार में आर्थिक लाभ कराएगा. चंद्र ग्रह के शुभ प्रभाव से मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी. घर में धार्मिक कार्यों से मन खुश रहेगा. धन की जुड़ी किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है.
तुला राशि वाले पाएंगे कारोबार से लाभ
जन्माष्टमी के दिन आमदनी कई नए स्रोत विकसित होंगे. विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा. परिवार में जीवनसाथी की सेहत से जुड़ी चिंता दूर होगी. पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री का कारोबार करने वाले जबरदस्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
धनु राशि के जातकों की होगी आर्थिक तरक्की
नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी. व्यापार करने वाले लोग जन्माष्टमी के दिन आर्थिक तरक्की करेंगे. दैनिक आमदनी में बढ़ोतरी होगी. परिवार में किसी बड़े सदस्य से अचानक धन लाभ होगा. छात्रों को इस दिन रिश्तेदारों से लाभ हो सकता है.
ये भी पढ़ें: तुला राशि में शुक्र का गोचर, 3 राशि के जातकों को धन लाभ और तरक्की के योग
मीन राशि के जातकों की चिंता दूर होगी
इस राशि के जातकों शुक्र ग्रह की अनुकूलता से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. व्यापार करने वाले लोगों को इस दिन आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. परिवार में माता या पत्नी की तरफ से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. चंद्र ग्रह के शुभ प्रभाव से कोई बड़ी चिंता दूर होगी.