Leo Yearly Horoscope 2023: सिंह राशि वालों के लिए ऐसा रहेगा साल 2023, यहां देखें वार्षिक राशिफल

New Year 2023 Varshik Rashifal: सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में सिंह राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Leo Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष सिंह जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. सूर्य देव को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना जाता है. साथ ही सूर्य देव को पिता, आत्मा, सरकारी नौकरी और प्रशासन का कारक माना जाता है. वहीं अगर सिंह राशि की 1 जनवरी 2023 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो तीसरे भाव में केतु ग्रह स्थित रहेंगे.

वर्ष आपको अच्छा लाभ देने वाला वर्ष साबित होगा। वर्ष की शुरुआत में ही आप अच्छा धन बनाने में कामयाब रहेंगे और आप उस धन का सदुपयोग कर पाएंगे। निवेश करते समय सावधानी बरतें नहीं तो धन हानि हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। शनि महाराज का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा जिससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

शुभ रंग:– श्वेत

शुभ अंक:-4

उपाय

रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाए. इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती हैं व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं. ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते है.

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >