Harvest Moon 2026: 26 सितंबर को हार्वेस्ट मून के साथ ग्रहों का खास संयोग, इन 6 राशि वालों का बदलेगा समय

Harvest Moon 2026: इस साल पूर्णिमा 26 सितंबर, शनिवार को होगी. इस पूर्णिमा को हार्वेस्ट मून कहा जाएगा. इस दिन पूर्णिमा तिथि का आरंभ 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को रात 11 बजकर 31 मिनट से होगा. वहीं, इसका समापन 26 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा. इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है. चंद्रमा मीन राशि में संचरण करेंगे. वहीं, तुला राशि में शुक्र और बुध की युति से धन लक्ष्मी योग बनेगा. कर्क राशि में मंगल और गुरु एक साथ रहेंगे, जबकि सूर्य कन्या राशि में स्थित होंगे. सूर्य की सातवीं दृष्टि शनि और चंद्रमा पर पड़ेगी.

ग्रहों की स्थिति के अनुसार कई शुभ योग बन रहे हैं. हालांकि, शनि और चंद्रमा की युति से मीन राशि में विष योग का निर्माण भी होगा. इसके कारण कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जबकि कुछ राशियों के लिए यह समय शुभ रह सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा. साथ ही जानेंगे कि हार्वेस्ट मून क्या होता है.

हार्वेस्ट मून क्या है?

हार्वेस्ट मून की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

शरद विषुव यानी जब दिन और रात लगभग बराबर होते हैं, उसके सबसे करीब आने वाली पूर्णिमा को हार्वेस्ट मून कहा जाता है. इसका संबंध फसल कटाई के मौसम से है. पुराने समय में इस पूर्णिमा की रोशनी से किसानों को रात में भी खेतों में काम करने में मदद मिलती थी.

इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा. इस दौरान निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, जिससे महत्वपूर्ण मामलों में सही फैसले लेने में मदद मिलेगी. धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी और सफलता मिलने की संभावना है.

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. हालांकि, किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचें, धोखा मिलने की संभावना है. माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

कन्या राशि

व्यापार में उन्नति हो सकती है, लेकिन इस समय नए निवेश की योजना बनाने से बचें, नुकसान होने की आशंका है. साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी. नौकरीपेशा लोग योजनाबद्ध तरीके से काम करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है. पिता के सहयोग से लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं. मनोबल बढ़ेगा और नई परियोजना पर काम करने की योजना बन सकती है. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. हालांकि, किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और धैर्य बनाए रखें.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक रह सकता है. पुराने विवादों का समाधान हो सकता है और कार्यों में ऊर्जा व उत्साह बढ़ेगा. करियर में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में राहत मिलने की संभावना है. 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आय और लाभ के नए अवसर बन सकते हैं. व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम को पूरा करने में आसानी होगी. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है. मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Gemstone Astrology: नीलम पहनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, कुंडली की इन स्थितियों में मिलता है लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >