Scorpio Horoscope January 2023: कैसा बीतेगा वृश्चिक राशि वालों के लिए जनवरी माह, खर्चे बढ़ सकते हैं

Scorpio Horoscope January 2023: आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि का जनवरी 2023 का मासिक राशिफल.

January 2023 Horoscope जनवरी माह का वृश्चिक राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2023 horoscope in hindi: वृश्चिक राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

जाने वृश्चिक राशिफल जनवरी 2023

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस महीने अपनी बुद्धि और विवेक का सही जगह इस्तेमाल करने की जरूरत है. जो लोग खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें अपना व्यवसाय सुचारू और स्थिर रूप से चलाने के लिए धन से संबंधित फैसलों के प्रति धैर्यवान रहने की आवश्यकता होगी.

कार्यक्षेत्र

वृश्चिक राशि वाले जातकों को करियर के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे. इस महीने दूसरे भाव में सूर्य और बुध की युति होने से करियर के मामले में आपका समय अच्छा रहेगा. अगर आप सार्वजनिक या सरकारी नौकरी में हैं तो इस महीने वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है. वहीं कुछ लोगों को विदेश में नौकरी का मौका मिल सकता है.

आर्थिक

इस महीने बारहवें भाव में केतु स्थित होगा और इसी भाव पर राहु की दृष्टि पड़ रही होगी, जिसके चलते आपके खर्चे अत्यधिक बढ़ सकते हैं. ऐसे में आपको फिजूल खर्च करने की आदत पर नियंत्रण रखना होगा. धन खर्च करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज से यह महीना आपके लिए सामान्य से अच्छा रहने की संभावना है. लेकिन छठे भाव में राहु स्थित होने के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आशंका है कि मौसम बदलने के चलते खांसी, सर्दी, जुकाम की समस्या हो सकती है. यदि आप प्रतिदिन योग और व्यायाम आदि करते हैं तो आप इन समस्याओं की चपेट में आने से भी बच सकते हैं.

प्रेम व वैवाहिक

जनवरी के पहले भाग में प्रेम और रोमांस के भाव में शनि की दृष्टि के चलते आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. हालांकि आप अपनी समझदारी से इन मुद्दों को हल कर लेंगे और अपने पार्टनर के बेहद करीब रहेंगे.

पारिवारिक

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस महीने आपका पारिवारिक जीवन बेहद शानदार रहने के संकेत मिल रहे हैं क्योंकि शुक्र चौथे भाव में गोचर करेगा. लेकिन साथ ही आपको यह भी सलाह दी जाती है कि आपका जीवनसाथी जो भी प्रयास कर रहा है, उसमें उनका समर्थन करें. उनका सुख-दुःख, संघर्ष, आकांक्षाओं और उपलब्धियों आदि में साथ खड़े रहें.

उपाय:

  • कार्यस्थल में उत्तर दिशा की तरफ बैठें.

  • प्रतिदिन ॐ का जाप करें और ध्यान लगाएं.

लकी नंबर :-2

लकी कलर :-लाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >