Guru Pushya Nakshatra 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ

Guru Pushya Nakshatra 2024: आज गुरु पुष्य योग के प्रभाव के कारण कुछ राशि को विशेष लाभ मिलेगा. गुरु पुष्य योग पर ग्रहों का योग इस प्रकार रहेगा चंद्रमा कर्क राशि में मंगल के साथ है,सूर्य अपने नीच राशि तुला राशि में बुध के साथ है.केतु कन्या राशि में है, राहु मीन राशि में, शनि कुम्भ राशि में वक्री अवस्था में है,देवगुरु वृहस्पति वृष राशि में रहेंगे.इन सभी ग्रहों का संयोग गुरु पुष्य योग पर कुछ राशियों को लाभ मिलेगा गुरु पुष्य योग पर सोना चांदी का खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है. वही कुछ राशियों को जीवन में आज नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार सताइस नक्षत्र में पुष्य नक्षत्र आठवां क्रम में आता है. इस नक्षत्र को सबसे शुभ माना जाता है इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव है तथा उप स्वामी देवगुरु वृहस्पति है. इस योग के नक्षत्र का राशि कर्क होता है.कर्क राशि क्रम में चौथा नंबर पर आता है कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते है. जब चंद्रमा कर्क राशि में आते है बहुत शुभ प्रभाव देते है आइए जानते है इस योग के प्रभाव से मेष मिथुन, सिंह ,तुला, धनु राशि वाले को खूब लाभ मिलेगा.

मेष राशि

मेष राशि वाले को गुरु पुष्य योग से आपके लिए शुभ रहने वाला है सौभाग्य में वृद्धि होगी, व्योपारी वर्ग के लिए उत्तम रहेगा, पारिवारिक जीवन में लाभ मिलेगा.प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा.बेरोजगारी दूर करने में सफल रहेंगे,पार्टनर का सहयोग भरपूर मिलेगा.सभी मनोकामना पूर्ण होगा ,पूजा पाठ में मन लगेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले को गुरु पुष्य योग के प्रभाव से आज के दिन पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा.कानून सम्बंधित कार्य में लाभ होगा,सामाजिक कार्य में लाभ होगा .प्रेमी के साथ रोमांस करेगे व्योपारी के लिए आज के दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है,परिवार में नए वस्तु की खरीदारी हो सकता है. पुराना मतभेद दूर होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले को गुरु पुष्य योग के कारण खेल कूद में मन लगेगा.नए परियोजना पर कार्य करने को मिल सकता है,प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेगे.आज के दिन सामाजिक कार्य से लाभ मिलेगा .धन की वृद्धि होगी.सोना चांदी का व्यापार करने वाले को विषेश तौर पर है उनको लाभ होगा.कार्य क्षेत्र में उन्नति होगा,भौतिक सुख सुविधा का लाभ होगा.

तुला राशि

तुला राशि वाले को गुरु पुष्य योग के कारण पारिवारिक जीवन मिला जुला रहेगा.घरेलू संबन्ध ठीक रहेगा. विधार्थियो के लिए आज के दिन अच्छा लाभ होगा,करियर में उन्नति करेगे यात्रा से लाभ मिलेगा.व्योपारी वर्ग के लिए अच्छा लाभ होने वाला है व्योपार में निवेश करे. नौकरी करने वाले के लिए उत्तम समय रहने वाला है अधिकारी का मान सम्मान मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि वाले को गुरु पुष्य योग के कारण मानसिक स्थति ठीक रहेगा.आर्थिक स्तिथि ठीक रहेगा परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा ,पुराना वाद विवाद चल रहा था वह दूर होगा.प्रेमी सम्बन्ध मजबूत होगा.आपके जीवन में सुख सुविधा का भरपूर लाभ उठायेगे.नए मित्र बन सकते है .

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >