गुरु के मार्गी होते ही बदलेगा भाग्य! जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: आज 11 मार्च 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि रात्रि 02 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, इसके उपरांत नवमी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि विराजमान है, चंद्रमा वृश्चिक राशि संचरण करेगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि अपनी सीधी चाल से चलेंगे, शनि और शुक्र मीन राशि में रहेगे. केतु सिंह राशि में मौजूद रहेगे.आज का दिन कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते है, तो चिंता नहीं करे आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा रहेगा. आइए जानते है, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

आज का राशिफल 11 मार्च 2026 दिन बुधवार

मेष राशि (Aries)

आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेगे. आपके लिए नई शुरुआत लेकर आ सकता है.ऑफिस में थोड़ी चुनौतियां सामने आएंगी,लेकिन आपका आत्मविश्वास उन्हें पार कर देगा.परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जो आपके मूड को हल्का करेगा.कोई पुराना दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है, जिससे खुशी महसूस होगी. आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता की जरूरत है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से बचें. आपके लिए यह समय नए अवसरों की खोज का है. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें.रचनात्मक सोच आज आपकी मदद करेगी.
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

वृषभ राशि (Taurus)

आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेगे,आज आप अपने काम में थोड़ा अधिक मेहनती रहेंगे. सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे और बॉस का ध्यान आपकी ओर जाएगा.घर में छोटे-मोटे मुद्दे सामने आ सकते हैं,लेकिन संवाद से हल हो जाएंगे. धन लाभ के योग बन रहे हैं, निवेश सोच-समझकर करें. यात्रा का कोई अवसर मिल सकता है, जो मनोरंजन से भरा रहेगा.आपकी ऊर्जा और उत्साह दिनभर बनी रहेगी.पत्नी से सहयोग मिलेगा साथ ही धन का लाभ होगा.पुराने संपर्क आज फायदेमंद साबित होंगे. किसी से विवाद से बचें.आज का दिन आपके लिए संतुलन और समझदारी का है.
लकी नंबर 4 लकी कलर लाल

मिथुन राशि (Gemini)

आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेगे, आपके लिए संचार का दिन है.नए लोग आपके संपर्क में आएंगे और नेटवर्किंग के लिए अच्छा समय है.ऑफिस में जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है. कोई अचानक अवसर आपके रास्ते में आ सकता है, तैयार रहें. घरेलू मामलों में हल्की उलझन हो सकती है, पर आप शांत रहते हुए इसे संभालेंगे. स्वास्थ्य में हल्की थकान महसूस हो सकती है,पर चिंता की जरूरत नहीं.आपका उत्साह और जिज्ञासा आज आपको सही दिशा दिखाएगी.कला और रचनात्मक प्रोजेक्ट्स में हाथ आज आजमाए. प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा,परिवार का सहयोग मिलेगा.
लकी नंबर 9 लकी कलर ब्लू

कर्क राशि (Cancer)

आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेगे,दिन की शुरुआत भावनाओं से भरा रहेगा.आप अपने करीबी लोगों के लिए समय निकालेंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी,ऑफिस में कामकाज थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप धैर्य से निपटेंगे. धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाए. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर नींद का ध्यान रखे .कोई पुराना प्रोजेक्ट आज आपकी सफलता की ओर ले जाएगा.दोस्तों के साथ योजना बनाना आज फायदेमंद रहेगा,अपने विचारों को खुलकर साझा करें.आत्मविश्वास आपके पक्ष में रहेगा.
लकी नंबर 2 लकी कलर भूरा

सिंह राशि (Leo)

आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेगे आपका आकर्षण और ऊर्जा लोगों को प्रभावित करेगी. कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन खास रहेगा और सराहना मिलेगी.परिवार में हल्की-फुल्की बातों से खुशी महसूस होगी.आर्थिक मामलों में सावधानी रखें,अनावश्यक खर्च टालें. कोई यात्रा आपको मानसिक रूप से ताज़गी दे सकती है. स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, लेकिन हल्की सावधानी रखें. पुराने दोस्त,आज याद आ सकते हैं,उनसे संपर्क बढ़ाए. रचनात्मक कार्य में आपका समय शानदार रहेगा.किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें.

लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

कन्या राशि (Virgo)

आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेगे,आज का दिन आपके लिए प्लानिंग और सोचने का है.कार्यस्थल में आपकी मेहनत रंग लाएगी और परिणाम संतोषजनक होंगे.घर के मामलों में सहयोग मिलेगा.कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है,जिसे हाथ से न जाने दें. स्वास्थ्य में हल्की थकान रह सकती है, पर आराम से आप इसे संभाल लेंगे.धन लाभ के संकेत हैं,पर निवेश सोच-समझकर करें. मित्रों के साथ बातचीत मन को खुश करेगी.ध्यान रखें कि तनाव आपके मूड को प्रभावित न करे. परिवार के साथ समय बिताना आज विशेष रहेगा.
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

तुला राशि (Libra)

आज चंद्रमा आपके राशि के दुसरे भाव में संचरण करेगे,आज का दिन आपके लिए संतुलन और समझदारी का है.रिश्तों में मधुरता रहेगी,जिससे परिवार में खुशी होगी.कार्यस्थल में आपका प्रयास सराहनीय रहेगा और नए प्रोजेक्ट में भागीदारी बढ़ सकती है. धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाए .स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,पर हल्का व्यायाम लाभकारी होगा.कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. मित्रों के साथ समय बिताना आज लाभकारी रहेगा.अपने निर्णयों में धैर्य बनाए रखें. नई योजना आज फायदेमंद साबित होगी.
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेगे, आज आपके लिए दिन रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहेगा. कार्यस्थल में किसी नए प्रोजेक्ट में भागीदारी हो सकती है.वित्तीय मामलों में लाभ के योग हैं,लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें. परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों में मिठास बनी रहेगी.स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,पर मानसिक थकान से बचें. कोई यात्रा आपको खुशी और अनुभव दे सकती है. अपनी रचनात्मकता को आज उजागर करें. पुराने दोस्त या संपर्क आज लाभ पहुंचा सकते हैं.आत्मविश्वास आपके पक्ष में रहेगा.मित्र से सहयोग मिलेगा .
लकी नंबर 7,लकी कलर सतरी

धनु राशि (Sagittarius)

आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेगे, आपके लिए उत्साह और नई संभावनाओं से भरा रहेगा. लेकिन संवाद करते समय थोड़ी सावधानी बरते.यात्रा का अवसर मिल सकता है, जो अनुभवों से भरपूर रहेगा. कार्यस्थल में आपकी मेहनत सराहनीय रहेगी.धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना मन को खुश करेगा.स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,पर हल्की सावधानी बरतें.किसी पुराने संबंध से मदद मिल सकती है.रचनात्मक प्रयास आज फायदेमंद रहेंगे. मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है.
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

मकर राशि (Capricorn)

आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेगे, आज का दिन आपके लिए संयम और मेहनत का है. कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं. वित्तीय मामलों में स्थिरता रहेगी, पर अनावश्यक खर्च टालें. परिवार में कोई छोटी-सी बात मन को हल्का कर सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से बचें.किसी मित्र या सहयोगी से मदद मिल सकती है. आपकी योजनाओं में धैर्य बनाए रखना लाभकारी रहेगा. किसी भी नई शुरुआत में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. दिन का अंत संतोषजनक रहेगा.प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा.
लकी नंबर 6 लकी कलर बैगनी

कुम्भ राशि (Aquarius)

आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेगे, आज आपका दिन मित्रों और नेटवर्किंग में व्यतीत होगा.कोई नया संपर्क आपके लिए अवसर लेकर आ सकता है. कार्यस्थल में आपकी मेहनत रंग लाएगी.वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताना मन को खुश करेगा, साथ ही परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा.स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा.रचनात्मक या कला से जुड़े कार्य आज लाभ देंगे.किसी यात्रा का अवसर मानसिक ताजगी देगा. दिनभर उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी.
लकी नंबर 9 लकी कलर हरा

मीन राशि (Pisces)

आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेगे, आज के दिन आपके लिए सोच-समझकर निर्णय लेने का है.कार्यस्थल में आपकी मेहनत सराहनीय रहेगी. पुराने संपर्क या मित्र आज मददगार साबित होंगे. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. परिवार के साथ समय बिताना आपके मूड को हल्का करेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर नींद का ध्यान रखें. कोई रचनात्मक प्रयास आज फायदेमंद रहेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है.दिनभर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी.
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Also Read: सूर्य करेंगे 14 मार्च को का मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >