Gemini Weekly Love Horoscope 29th December-4th January 2025: विवादों को सुलझाने का प्रयास करेंगे, जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
Gemini Weekly Love Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: मिथुन राशि के लिए 29 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 का दिन प्रेम प्यार के मामले में कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मिथुन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Gemini weekly Love horoscope 2024-2025
Gemini Weekly Love Horoscope 29th December-4th January 2025:करियर और व्यापार के अलावा, लोग नए सप्ताह में अपने प्रेम जीवन के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. आने वाला सप्ताह में मिथुन राशि के जातकों के लिए रिश्तों और प्रेम संबंधों की स्थिति कैसी होगी, यह जानना महत्वपूर्ण है. आइए, हम मिथुन राशि वालों के लिए साप्ताहिक वार्षिक लव राशिफल देखते हैं.
मिथुन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम और रोमांस का प्रभाव आपके मन और विचारों पर गहरा रहेगा. इससे आप जिस भी कार्य में संलग्न होंगे, उसमें आपको उनके अभाव का अनुभव होगा. इस स्थिति में, आप कार्यालय से जल्दी छुट्टी लेकर अपने प्रेमी से मिलने का निर्णय ले सकते हैं. यदि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी गलतफहमी के कारण कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो इस सप्ताह आप दोनों एक साथ बैठकर आपसी समझ से उन सभी विवादों को सुलझाने का प्रयास करेंगे. इस प्रक्रिया में आपके परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा, जिससे आपके रिश्ते में सुधार आएगा और आप दोनों एक-दूसरे की महत्वता को समझने में सफल होंगे.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.