Gemini Weekly Horoscope 24 to 30 November 2024: मिथुन राशि वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Gemini Weekly Horoscope 24 to 30 November 2024: मिथुन राशि वालों के लिए नवंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल नवंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं "दैवज्ञ" ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Gemini Weekly Horoscope 24 to 30 November 2024
Gemini Weekly Horoscope 24 to 30 November 2024: इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है, लेकिन दूसरों से सहयोग की आवश्यकता महसूस हो सकती है. दैनिक जीवन में खुशी का वातावरण रहेगा.
करियर/बिजनेस: यह सप्ताह आपके लिए नई संभावनाओं को लेकर आ सकता है. यदि आप नई नौकरी या परियोजना की तलाश में हैं तो सफलता मिलने के आसार हैं. वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है.
रिलेशनशिप: पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.
हेल्थ: सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें. अधिक भागदौड़ से बचें और पर्याप्त आराम करें. ताजगी के लिए हर्बल चाय या प्राकृतिक पेय का सेवन करें.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.