होने वाला है गजकेसरी राजयोग का निर्माण, इन राशियों को होगा फायदा

Gajkesari Rajyog 2025: गजकेसरी योग सभी राजयोगों में सबसे अधिक प्रभावशाली होता है. जब गुरु, जो संपत्ति, भाग्य, संतान और पति का कारक है, और चंद्रमा, जो मन, बुद्धि, भावना, मातृत्व, जनता और सुख का प्रतीक है, एक साथ मिलकर युति बनाते हैं, तब गजकेसरी योग का निर्माण होता है. जिन राशियों के जातकों की कुंडली में यह योग उपस्थित होता है, वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति और सफलता की ओर अग्रसर होते हैं.

Gajkesari Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा को सभी ग्रहों में सबसे तेज गति वाला ग्रह माना जाता है, क्योंकि यह हर ढाई दिन में राशि बदलता है. इस प्रक्रिया में, चंद्रमा अन्य ग्रहों के साथ युति बनाता है, जिससे योग और राजयोग का निर्माण होता है. वहीं, देवगुरु बृहस्पति केवल एक बार साल में राशि परिवर्तन करते हैं.

आज रात होगा गजकेसरी राजयोग का निर्माण

आज 9 जनवरी 2025 को रात 8:46 बजे चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा, क्योंकि चंद्रमा गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे. गजकेसरी योग को एक शुभ और प्रभावशाली राजयोग माना जाता है, जो विशेष रूप से व्यक्ति के जीवन में सफलता, समृद्धि और आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है. यह योग सामान्यतः लाभकारी होता है, लेकिन इसके प्रभाव में कुछ परिवर्तन भी हो सकते हैं, जो प्रत्येक राशि के जातकों पर अलग-अलग तरीके से लागू होते हैं.

राहु करने वाले हैं गोचर, वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ के कई योग बनेंगे, जानें किन्हें होगा फायदा

गजकेसरी राजयोग के निर्माण से कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा, यहां देखें

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस कारण आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है. आपके विरोधी आपके खिलाफ योजनाएँ बनाएंगे, लेकिन आप उन पर विजय प्राप्त करेंगे. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और भी मजबूत होगा.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का करियर 9 जनवरी के बाद से उभरने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आप कुछ कर्ज चुकता कर सकेंगे. आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी. आप अपने साथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं. आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है. करियर पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा, जिससे निकट भविष्य में आपको लाभ होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग का निर्माण लाभकारी सिद्ध होने वाला है. आपकी मेहनत का फल अब मिलने का समय आ गया है. कार्यस्थल पर आपको सम्मान प्राप्त होगा और साथ ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी मिल सकती हैं. लंबे समय से रुके हुए आपके कार्य पूर्ण हो सकते हैं. मां लक्ष्मी की कृपा से आकस्मिक धनलाभ की संभावना बन रही है. व्यापार में विस्तार की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >