धनु साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक: महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले इस सप्ताह के आरंभ में ही ले लें

Dhanu Saptahik Rashifal, धनु राशि: यह सप्ताह आपके लिए भाग्य और उन्नति का रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव (सिंह राशि) में रहकर धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ाएंगे. आपकी राशि के पंचम भाव में बुधादित्य योग होने से शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. गुरु का मिथुन राशि में सप्तम भाव में गोचर करना आपके मान-सम्मान और साझेदारी में वृद्धि करेगा. सप्ताह के अंत में बुध के अस्त होने से शेयर बाजार या सट्टेबाजी में हानि हो सकती है, इसलिए जोखिम भरे निवेश से बचें.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह करियर में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. बुधादित्य योग विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए विशेष शुभ है. व्यापारियों को मार्केटिंग और नेटवर्किंग के माध्यम से बड़ा मुनाफा हो सकता है. नौकरी में आपकी बुद्धिमानी की सराहना होगी और उच्चाधिकारी आपके प्रोजेक्ट को मंजूरी दे सकते हैं. सप्ताह के अंत में बुद्धि भ्रमित होगी, इसलिए महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले सप्ताह के आरंभ में ही ले लें. कार्यस्थल पर आपकी स्थिति और अधिक मजबूत होगी.

लव लाइफ: यह सप्ताह लव लाइफ के लिए अत्यंत सुखद और रोमांचक रहेगा. आपकी राशि के पंचम भाव का बुधादित्य योग प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाएगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल जातक इस सप्ताह किसी नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे. विवाहित लोगों के लिए संतान सुख के योग बनेगा. शुक्र की स्थिति वैवाहिक जीवन में रोमांस और सुख बढ़ाएगी. बस पार्टनर की स्वतंत्रता का सम्मान करें और उन पर दबाव न डालें.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. गुरु की दृष्टि आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी. पंचम के सूर्य के कारण हृदय या पेट के निचले हिस्से में हल्की परेशानी होगी. बुध के अस्त होने से एकाग्रता की कमी होगी. नियमित सैर और हल्का व्यायाम जारी रखें. बुधादित्य योग आपको अंदर से ऊर्जावान बनाए रखेगा.

सावधानी: इस सप्ताह संतान के व्यवहार पर नजर रखें. बिना सोचे-समझे किसी को सलाह न दें और धन के लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें.

उपाय: इस सप्ताह गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें.

शुभ दिन: गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >