धनु राशिफल 05 मार्च 2026: क्या आज भाग्य के उतार-चढ़ाव आपके लिए चुनौतीपूर्ण पल ला सकते हैं?

Dhanu Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Dhanu Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: धनु राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा का गोचर पद-प्रतिष्ठा बढ़ाएगा. कुम्भ राशि का चतुर्ग्रही योग आपके तृतीय भाव को सक्रिय कर रहा है जिससे आपके साहस और जनसंपर्क में वृद्धि होगी.

करियर-बिजनेस: करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी और बेरोजगारों को अच्छी कंपनी से नौकरी के बुलावा आने की प्रबल संभावना आज बन रही है. व्यापार में तकनीकी बदलाव आपको प्रतिस्पर्धियों से आगे रखेगा और धन आगमन के नए व स्थायी रास्ते आज आपके लिए खुलेंगे.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में स्थिरता और गहराई आएगी और आप पार्टनर के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने की योजना बना सकते हैं. घर-परिवार में आपसी तालमेल बहुत बढ़िया रहेगा और आपके रिश्तों में बड़प्पन और त्याग की भावना आज साफ तौर पर झलकेगी.

स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक रूप से आप बहुत सुदृढ़ रहेंगे लेकिन बदलते मौसम के कारण गले में खराश या वायरल इन्फेक्शन संभव है. ठंडी चीजों से परहेज करें और गर्म पानी का सेवन करें ताकि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और स्वास्थ्य अच्छा रहे.

सावधानी: अति उत्साह में आकर कोई ऐसी जिम्मेदारी न लें जिसे निभाना कठिन हो.

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

Also Read: पंचांग 5 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पार्टनर का प्यार, इनको रहना होगा सतर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >