धनु राशिफल 10 जून 2026: बढ़ सकता है काम का दबाव, परिवार में रह सकता है तनाव 

Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Jun 2026 4:15 AM

विज्ञापन

10 जून 2026 का धनु राशिफल

Aaj Ka Dhanu Rashifal 10 June 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 10 June 2026: आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण और व्यस्त रह सकता है. चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में मीन राशि में शनि देव के साथ युति बना रहे हैं. इसके साथ ही छठे भाव में सूर्य और सप्तम भाव में बुध की स्थिति के कारण घरेलू सुख-सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है, जिससे मानसिक अशांति भी बनी रह सकती है. हालांकि छठे भाव में सूर्य के प्रभाव से आप ऊर्जावान, फुर्तीले और अपने कार्यों को तेजी से पूरा करने वाले रहेंगे. भूमि, मकान या वाहन खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है. घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ने से आप व्यस्त रहेंगे.

करियर-बिजनेस: व्यापार में आज कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी. किसी भी नई डील या निवेश से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें. नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे तनाव बढ़ सकता है. सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहें.

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में तालमेल की थोड़ी कमी रह सकती है. छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावना है, जिससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है. मंगल के प्रभाव से आपके विचारों में अधिक ऊर्जा और सक्रियता रहेगी, जिसके कारण बच्चों के प्रति थोड़ा चिड़चिड़ापन या अधीरता महसूस हो सकती है. आपको धैर्य से काम लेना होगा और परिजनों की भावनाओं का सम्मान करना होगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. पार्टनर की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, इसलिए संवादहीनता से बचें. बैठकर शांति से बातचीत करने से समस्याओं का समाधान हो सकता है. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाने का प्रयास सफल रहेगा.

स्वास्थ्य: अत्यधिक कार्यभार के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. सीने में जकड़न या रक्तचाप संबंधी समस्या की आशंका है. तनाव से दूर रहें और पर्याप्त नींद लें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.

  • सावधानी: आज किसी भी भूमि या संपत्ति से जुड़े विवाद में न पड़ें.
  • उपाय: आज गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.
  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola