धनु राशिफल 10 अप्रैल 2026: गुरु की कृपा से बढ़ेगा धन, करियर में मिलेंगे मौके

Aaj Ka Dhanu Rashifal 10 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Dhanu Rashifal 10 April 2026: आज धनु राशि के स्वामी गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं, जो आपको बौद्धिक लाभ प्रदान करेंगे. दोपहर तक चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे, जिससे आप भावुक रह सकते हैं. इसके बाद चंद्रमा धन भाव में प्रवेश करेंगे, जो संचित धन में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं.

करियर-बिजनेस: व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो दिन अनुकूल है. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है. टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी.

लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ बेहतरीन रहेगी. पार्टनर के साथ लंबे समय तक बातचीत होगी और आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं. डिनर डेट का प्लान बन सकता है. आपसी तालमेल और प्रेम में गहराई आएगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा.

स्वास्थ्य: दांत या मुंह से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. बाहर का जंक फूड खाने से बचें. योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

  • विशेष: आज शीतला अष्टमी (बासोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा.
  • सरल उपाय: आज के दिन माता शीतला को बासी (ठंडा) भोजन का भोग लगाएं.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहा पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >