Dhanu Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 : आज 01 जनवरी 2026 , दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथी रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे विराजमान है और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज साल का पहला दिन गुरुवार…
Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल
धनु राशि : नए साल का पहला दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण, ऊर्जावान और गौरवशाली रहेगा. आपकी ही राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति से बन रहा ‘चतुर्ग्रही योग’ आपको समाज और कार्यक्षेत्र में विशेष वर्चस्व प्रदान करेगा. आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे.
करियर / बिज़नेस: आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा बढ़ेगा. नेतृत्व के नए अवसर प्राप्त होंगे और आपकी प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी. यदि आप स्वतंत्र व्यवसाय या राजनीति से जुड़े हैं, तो आज का दिन किसी बड़ी योजना को शुरू करने के लिए श्रेष्ठ है. सरकारी अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी.
रिलेशनशिप: आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ी रहेगी, जिससे प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा, लेकिन आपके भीतर का ‘अहं’ छोटी बातों पर बहस करा सकता है, इसलिए स्वभाव में विनम्रता रखें. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है.
स्वास्थ्य: आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा. मंगल और सूर्य की युति के कारण शरीर में अधिक गर्मी महसूस हो सकती है. सिरदर्द या रक्तचाप की समस्या के प्रति सचेत रहें. पर्याप्त पानी पिएं और मन की शांति के लिए कुछ समय ध्यान में बिताएं.
सावधानी: अति-आत्मविश्वास में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अपनी राय थोपने के बजाय उनकी बात भी सुनें. जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नए साल के पहले दिन का आनंद प्रभावित हो सकता है.
उपाय: नए साल की शुभ शुरुआत के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल या केसर का तिलक लगाएं. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. चने की दाल या गुड़ का दान करना अत्यंत शुभ रहेगा.
शुभ रंग: पीला और सुनहरा
शुभ अंक: 3 और 1
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
