December Grah Gochar 2022: दिसंबर माह ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, होगा राशि परिवर्तन, जानें क्या पड़ेगा असर

December Grah Gochar 2022: दिसंबर माह में 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है. इस महीने में 6 ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. दिसंबर 2022 में किन-किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है और इससे किन राशि वालों को खास सतर्क रहना होगा.

December Grah Gochar 2022: साल 2022 का आखिरी माह दिसंबर जल्द ही शुरु होने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर माह में 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है. इस महीने में 6 ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर होता है, ऐसी ज्योतिष की मान्यता है. आइए जानते हैं कि दिसंबर 2022 में किन-किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है और इससे किन राशि वालों को खास सतर्क रहना होगा.

दिसंबर में ये ग्रह करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन

1- दिनांक 2 दिसंबर 2022 को सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर बुध धनु राशि में गोचर करने जा रहा है.

2- दिनांक 5 दिसंबर 2022 को 10 बजकर 41 मिनट पर शुक्र धनु राशि में गोचर करने जा रहा है.

3-दिनांक 16 दिसंबर 2022 को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य धनु राशि में गोचर करने जा रहा है.

4-दिनांक 28 दिसंबर 2022 को सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर बुध मकर राशि में गोचर करने जा रहा है.

5-दिनांक 29 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर शुक्र मकर राशि में गोचर करने जा रहा है.

6-दिनांक 31दिसंबर 2022 को रात 12 बजकर 58 मिनट पर बुध धनु राशि में गोचर करने जा रहा है.

ग्रहों के गोचर से इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

मिथुन राशि

दिसंबर माह में हो रहे तीनों ग्रहों के गोचर का शुभ असर मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर पड़ने वाला है. बिजनेस में अपार सफलता के साथ कई गुना अधिक लाभ मिलेगा. आय के नए स्त्रोत खुलेंगे. कानूनी लड़ाई में भी सफलता हासिल होगी. इसके साथ ही अचल संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं में थोड़ा सुधार होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर में हो रहे ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ खास साबित नहीं होगा. इस महीने ग्रहों के गोचर का अशुभ प्रभाव प्राप्त हो सकता है. जिसकी वजह से नौकरी और रोजगार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही बिजनेस में आमदनी प्रभावित हो सकती है. पारिवारिक कार्यों में अनावश्यक धन खर्च होगा. जिससे मन में नकारात्मक वातावरण बनेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना थोड़ा मुश्किल भरा रहना वाला है.आपको खास सावधान रहने की आवश्यकता है. आर्थिक स्थिति पर थोड़ा असर देखने को मिल सकता है, इसलिए आपको दिसंबर में खास ध्यान रखने की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >