Chandra Grahan 2022: लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जाने आपकी राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Chandra Grahan 2022 effect on Rashi: साल का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है. कहा जाता है ग्रहण के दौरान काफी चीजों का असर दिखाई देता है. इस ग्रहण की वजह से कुछ राशि के जातकों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ सकता है. जानें आपकी राशि पर इस ग्रहण पर असर क्या होगा

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों के जीवन पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इस राशि के जातकों को धन के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी सामना करना पड़ सकता है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये चंद्रग्रहण शुभ नहीं है. आपको इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए. साथ ही ग्रहण के दौरान कोशिश करें कि किसी भी नए काम को शुरू करने से दूर रहें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर भी साल का आखिरी चंद्र ग्रहण बुरा असर डालने वाला है. इस दौरान आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं. साथ ही मानसिक तनाव की स्थिति भी आ सकती है.

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण परेशानियों भरा हो सकता है. इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से नौकरी में कुछ समस्याएं हो सकती हैं. कर्क राशि वाले इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ सकते हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के प्रभाव से वैवाहिक और प्रेम संबंध मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं. किसी जगह शादी की बात चल रही है तो आपकी शादी जल्द ही हो सकती है.

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों को भी इस चंद्र ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे. कन्या राशि वालों को इस चंद्र ग्रहण के बाद नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है लेकिन परिवार के लोगों में आपसी मतभेद भी हो सकता है. कन्या राशि के लोग इस दौरान नया घर खरीद सकते हैं.

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक हानि होने के संकेत हैं. यदि आप पैसा सोच समझकर नहीं खर्च करेंगे तो बड़ा नुकसान हो सकता है.

वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को ग्रहण के दौरान संभल कर रहने की जरूरत है. इस दौरान पैसे से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले काफी सोच विचार करें. वरना आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है.

धनु राशि
धनु राशि वालों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से नौकरी में उतार चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं. अपने वरिष्ठों से बचकर रहें और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाएं.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित होने जा रहा है. चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मकर राशि वालों के मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है. इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि (कुंभ राशि का स्वभाव) के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है. आपके सम्मान में वृद्धि होगी और कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी. आपके परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे. यदि आप शादी के लिए रिश्ता देख रहे हैं तो जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है.

मीन राशि
मीन राशि को सेहत के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है. खान -पान की आदतों पर ध्यान दें और धन हानि से बचने के लिए पैसा सोच समझकर खर्च करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >