Astorlogy Tips: राशियों के अनुसार आप अपने पति को इन सरप्राइजेज से करवाएं स्पेशल फील

Astorlogy Tips: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. जातकों पर इन राशियों का प्रभाव काफी पड़ता है. दैनिक जीवन में भी हम राशिफल देखकर दिन का अनुमान लगाते हैं. आज पुरुष दिवस पर हम आपको बताने वाले हैं कि राशि के अनुसार पतियों को कैसे खुश रखा जा सकता है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की पत्नियां अपने पति के साथ रोड़ ट्रिप की योजना बना सकता हैं. उन्हें एडवेंचर स्पोर्ट्स में भी काफी दिलचस्पी होती है. ऐसे में आप उन्हें किसी एडवेंचरस ट्रिप पर भी ले जा सकते हैं.

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को स्पोर्ट्स और खाने में काफी दिलचस्पी होती है. ऐसे में इस राशि के जातकों की पत्नियां उन्हें घर पर स्वादिष्ट पकवान खिलाकर उन्हें सरप्राइज दे सकती हैं और खुश कर सकती हैं.

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को सोशल कनेक्ट होना काफी पसंद है. अगर आप उनके दोस्तों के साथ घुलमिल कर पार्टी थ्रो करें तो ये उनके लिए सरप्राइज हो सकता है. इसके अलावा आप अगर उन्हें स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो उनके साथ स्टेज शो या फिर किसी कॉमेडी शो देखने का प्लान कर सकते हैं.

कर्क

कर्क राशि के जातक आपके हर एक कोशिश की सरहना करते हैं. उनमें ऐसा गुण होता है. अगर आपके पार्टनर की राशि कर्क है तो आप उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए आप उन्हें ऑफिस से पिक कर उनके फेवरेट प्लेस पर ले जाकर डिनर या लंच का प्लान कर सकती हैं.

सिंह

सिंह राशि के जातकों को स्पेशल फील करवाने के लिए आप उन्हें लव लेटर या स्पेशल मैसेज भेज सकते हैं. ये उनके लिए जादू का काम कर सकता है. सिंह राशि के जातकों को अगर स्पेशल फील करवाया जाए तो वो खुश हो जाते हैं.

कन्या

कन्या राशि के जातकों को स्पेशल फील करवाने के लिए आप उन्हें रोमांटिक प्लेस पर ले जाकर लंच या डिनर प्लान कर सकते हैं. किसी रेस्टोरेंट और बीच साइड पर ये प्लानिंग की जा सकती है.

तुला

तुला राशि के जातक खुद को परिवार और दोस्तों के बीच संतुलित रखते हैं. इस राशि के पति के लिए आप उनके रिलेटिव्स को बुलाकर पार्टी प्लान कर सकते हैं. ये उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को स्पेशल फील करवाने के लिए आप उनके फेवरेट कलर की ड्रेस पहनकर आप उनके साथ डेट पर जा सकती हैं.

धनु

धनु राशि के जातकों को स्पेशल फील करवाने और सरप्राइज देने के लिए आप उनके ड्रीम डेस्टिनेशन पर ले जा सकते हैं.

मकर

अगर आपके पति मकर राशि के हैं तो आप उनके साथ रोजॉट में क्वालिटि टाइम बिता सकते हैं. साथ ही ये ध्यान रहे कि अगर रिसॉट में स्पा, मेडिटेशन और योग की सुविधा हो तो ये सब उन्हें काफी पसंद आएगा.

कुंभ

अगर आपके पति कुंभ राशि के हैं तो उन्हें सरप्राइज देने के लिए आप उन्हें योग और मेडिटेशन से रिलेटेड बुक्स गिफ्ट कर सकते हैं.

मीन

अगर आपके पार्टनर की राशि मीन है तो आप उन्हें पौधे गिफ्ट कर सकते हैं. मीन राशि के जातकों को पेड़ पौधों से काफी प्रेम होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >