मेष राशिफल 13 अगस्त 2026: शुरुआत में सावधानी, बाद में चमकेगा भाग्य, रुके काम होंगे पूरे

Aaj Ka Mesh Rashifal 13 August 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 13 August 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुरुआत में थोड़ा सावधानी भरा रहेगा, लेकिन बाद में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और करियर-कारोबार में नए अवसर बनेंगे. परिवार और रिश्तों में सहयोग बना रहेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा. 

करियर-बिजनेस

दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से निवेश, गोपनीय योजनाओं और आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के नवम भाव में आने से भाग्य का सहयोग बढ़ेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी. सूर्य के चतुर्थ भाव में होने से संपत्ति, कार्यालय अथवा पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े निर्णय लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं. अनुभवी लोगों की सलाह से व्यापार में नई संभावनाएं विकसित होंगी.

रिलेशनशिप

परिवार में सहयोग और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. माता-पिता का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण निर्णयों में लाभकारी रहेगा. जीवनसाथी के साथ विश्वास और समझ पहले से अधिक मजबूत होगी. परिवार में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में धैर्य और स्पष्ट संवाद बनाए रखना आवश्यक रहेगा. साथी की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में सहयोग और विश्वास मजबूत रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए अनुकूल अवसर धीरे-धीरे बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रात 9:04 बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और अधिक कार्यभार से बचना आवश्यक होगा. नियमित योग, ध्यान और संतुलित भोजन लाभकारी सिद्ध होंगे. पर्याप्त पानी पिएं और समय पर आराम करें. सकारात्मक सोच आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगी.

आज का विशेष योग और उपाय

आज का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त उपासना के लिए शुभ है. केले के वृक्ष में जल अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें. श्रावण अमावस्या होने के कारण पितरों का स्मरण और यथाशक्ति दान करना भी शुभ फलदायी रहेगा.

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 9

यह भी पढ़ें: आज है श्रावण अमावस्या, जानें स्नान-दान का शुभ समय और किन चीजों का करें दान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >