Scorpio Horoscope Today: वश्चिक वालों को सफलता मिलेगी, जानें 8 फरवरी 2024 का राशिफल

वृश्चिक राशि–   यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो साझेदारी में प्रवेश करने का यह एक अच्छा समय है, जो भविष्य में लाभकारी होगा. अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी. सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि होगी. परिवार में कोई धार्मिक समारोह या कोई अन्य उत्सव मनाया जा सकता है. लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद साबित होगी. आप खुश और शांत रहेंगे. विवाह योग्य संतान का रिश्ता पक्का हो सकता है.

लव राशिफल- प्रेमी जीवन को लेकर आप आज असुरक्षित की भावना से ग्रसित रह सकते हैं. आपके मन में कुछ बुरी भावनाएं भी प्रेमी के प्रति समा सकती हैं. उन्हें अगर जल्दी बाहर नहीं निकाला गया तब आपकी लव-लाइफ पर खतरे के बादल मंडरा सकते हैं.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >