Aaj ka Vrishchik rashifal 2 april 2024: पति -पत्नी के बीच बेवजह लड़ाई होने के आसार हैं

वृश्चिक : आज आपको क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है. साथ ही वाणी में मधऱता बरकरार रखने से फायदा पहुंच सकता है. अगर आप व्यपारी हैं तो आज के दिन फोन पर काफी बिजी रहने वाले हैं. आपके व्यापार में उन्नति होगी. आज दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है. आज पेशेवर लोगों को भी फायदा होता नजर आएगा. कहीं निवेश किए हैं, तो आज कम रिटर्न मिलने की संभावना है. दुर्घटना होने के योग हैं. कृपया वाहन चलाते समय सावधान रहें.

लव राशिफल

कुंवारे लोगों का आज शादी के लिए बात होने का योग बन रहे हैं. पति -पत्नी के बीच बेवजह लड़ाई होने के आसार हैं. अगर आपकी शादी टूट चुकी है, या लव रिलेशन नाजुक मोड़ पर है तो थोड़ी सावधानी बरतें. वैवाहिक रिश्ते टूट सकते हैं संयम और शांति बनाए रखें.

शुभ अंक—5,7
शुभ रंग—कत्था, पिंक

Aaj Ka Rashifal,2 अप्रैल 2024

मंगलवार के दिन ना करें इन चीजों की खरीदारी

मंगलवार के दिन कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए. आज के दिन धारदार सामान, जैसे छुरी, कांटा, कैंची आदि ना तो खरीदें और ना दें. ऐसा करना रक्त और युद्ध का कारण माना गया है. धारदार चीजों की खरीदारी से परिवार में शांति भंग होती है और कलह का कारण भी बनता है.

मंगलवार को करें इस मंत्रों का जाप

ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा |

अगर आपके जीवन में बीमारियां , घरेलू कलह और अन्य प्रकार की समस्याओं ने घर कर लिया है तो आज इस हनुमान मंत्र का 21000 बार पाठ कीजिए. शुभफल निश्चित प्राप्त होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >