वृश्चिक राशिफल 06 फरवरी 2026: आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 06 Febuary 2026: आज 06 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही विशेष है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर युवाओं को करियर के प्रति जुनूनी बना रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु की कुंभ राशि में युति सोशल मीडिया, में रुचि बढ़ाएगी. चंद्रमा कन्या राशि में होने से काम में बारीकी आएगी. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 06 Febuary 2026: आज 6 फरवरी का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है. मंगल की स्थिति और चंद्रमा का गोचर आपकी सोशल लाइफ और फ्रेंड सर्कल को बढ़ाएगा. आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा. आपकी पॉजिटिव सोच से नए दोस्त बनेंगे और लोग आपकी कंपनी एन्जॉय करेंगे. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में डूबने का है, आपकी एकाग्रता बहुत अच्छी रहेगी.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: मंगल की मकर स्थिति और चंद्रमा का गोचर आपकी सोशल लाइफ और करियर दोनों को सकारात्मक बनाएगा. आपकी एकाग्रता आज बहुत अच्छी रहेगी, जिससे स्टूडेंट्स को कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. करियर में नई नेटवर्किंग आपको भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाएगी.

लव लाइफ: आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत सुखद है. आपकी सकारात्मक सोच और ऊर्जा पार्टनर को आपकी ओर आकर्षित करेगी. आप दोनों मिलकर अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कोई नया कदम उठा सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए आज दोस्ती, प्यार में बदल सकती है.

हेल्थ: आज आप शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे, लेकिन मंगल के प्रभाव से चोट लगने का डर है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं. योग और प्राणायाम आपके रक्त संचार को बेहतर बनाएंगे. शाम के समय हल्का भोजन लेना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा.

सावधानी: सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

शुभ अंक-9.
शुभ रंग- सफेद

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >