Aaj Ka Rashifal 02 February 2026:वृश्चिक राशि(Scorpio): मंगल की स्थिति आपको मानसिक मजबूती देगी, पर मेहनत के बिना परिणाम नहीं मिलेंगे. आज का दिन मेहनत करने का है. करियर में अगर तरक्की चाहते हैं तो आलस्य छोड़ना होगा. आप दिमागी तौर पर बहुत स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे. लव लाइफ में आज थोड़ी गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए बातचीत में स्पष्टता रखें.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी मंगल पराक्रम भाव में उच्च जैसे परिणाम दे रहे हैं. सेल्स, मार्केटिंग और सेना/पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक सफलता वाला हो सकता है.
लव लाइफ- मंगल और शुक्र की युति आपको बहुत साहसी बनाएगी. आप अपने क्रश को प्रपोज करने या पार्टनर को घरवालों से मिलवाने का बड़ा रिस्क आज ले सकते हैं. नतीजा आपके पक्ष में रहेगा.
स्वास्थ्य- ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन मंगल की स्थिति रक्त से जुड़ी कोई समस्या दे सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है.
सावधानी: छोटे भाई-बहनों से विवाद न करें और सोशल मीडिया पर कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ अंक-9. शुभ रंग– सफेद
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
