आज का वृषभ राशिफल 19 मार्च 2024: प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में कुछ गड़बड़ी हो सकती है

वृषभ– आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा. आज आपके परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उस पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है. आज आप कुछ रुपए बर्बाद करने वाली वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन यह सब आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है. आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे.
लव राशिफल– शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में कुछ गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें. एक दूसरे पर शक ना करें.

हेल्थ राशिफल– स्वस्थ आहार का सख्ती से पालन करें. आप ऊर्जावान हैं. आप हर बीमारी से मुक्त होकर अच्छा स्वास्थ्य पा सकती हैं. किसी भी चीज की अधिकता आपके पेट को खराब कर सकती है.

शुभ अंक—9
शुभ रंग—हरा

वृषभ राशि के लिए आज का आर्थिक राशिफल
वृष राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है. करियर और कारोबार में आपको धन की प्राप्ति होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी. आपके लिए गुरुवार का दिन मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि का है और कहीं से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है.

मंगलवार को करें ये उपाय
अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए, अपने परिवार को हर बुरी नजर से बचाये रखने के लिए मंगलवार के दिन आपको एक छोटा-सा मिट्टी का बर्तन लेना चाहिए. अब उस बर्तन में शहद डालना चाहिए और उसके ऊपर ढक्कन लगाना चाहिए. इस प्रकार मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर हनुमान जी के मंदिर में रख आएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >