Aaj ka Vrishabh Rashifal 30 march 2024: धन का योग बन रहा है

वृषभ- आज अपने लक्ष्य पाने को लेकर विशेष प्रयास करेंगे. आज ऑफिस में वाद विवाद से बचें.छात्रों को अपने टीचर का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार, पत्नी और संतान का सहयोग प्राप्त होगा. धन का योग बन रहा है. माता पिता का स्वास्थ्य उत्तम होगा.

लव राशिफल

आज आप अपने पार्टनर को गिफ्ट दे सकते हैं. शादी के बारे में मां बाप विचार कर रहे हैं, तो आज नए रिश्ते कि बात चल सकती है. शाम के वक्त कहीं बाहर तफरी का प्लान बनाएं, बोरिंग मूड ठीक होगा. अपने साथी के मन में चल रही नेगेटिव बातों को हटाने का प्रयास करें. आज अपने पार्टनर के साथ अनावश्यक झगड़ों से बचें.

हेल्थ राशिफल

आज स्वयं की देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए समय निकालें. योग और मेडिटेशन को जीवन में जोड़ें. अगर थकावट महसूस हो रही है, तो ऑफिस से ब्रेक जरूर लें. आज शांत आचरण बनाए रखें.

शुभ अंक—8
शुभ रंग—पर्पल

Aaj Ka Rashifal,30 मार्च 2024

वृषभ राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक फायदा होने कि उम्मीद है. आज वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए नई योजनाएं सफल होने की संभावना बन सकती हैं. आज सोने की खरीदारी करने से बचें.

शनिवार के दिन करें ये उपाय

आज हम आपको शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने के लिए उपाय बताने जा रहे हैं. अगर किसी को साढ़े साती के प्रभाव का डर सता रहा है, तो शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्रों का जाप जरूर करें. साथ ही शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करने से भी फायदा मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >