Aaj ka Vrishabh Rashifal 29 march 2024: अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे

वृषभ-वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा. बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है. परिवार के साथ कहीं लॉन्ग टूर का प्लान है तो उसे अभी पोस्ट पॉन करें. शादीशुदा लोगों को आज अपने जीवनसाथी के लिए कुछ करना होगा क्योंकि वह आज थोड़ा बोरियत महसूस कर सकते हैं. आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे.

लव राशिफल

शादीशुदा जातकों का जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है. आपको अपने पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है. प्रेमी की हेल्थ पर खर्च होने की संभावना बन रही है.

हेल्थ राशिफल

अपनी खान-पान की आदतों में सुधार करने में देर ना करें. बाहर का खाना खाने से बचें, पेट की समस्या हो सकती है. शारीरिक गतिविधियां जैसे योगा और जॉगिंग करें.

शुभ अंक—8
शुभ रंग—पर्पल

Aaj Ka Rashifal,29 मार्च 2024

वृषभ राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें. ऑफिस में आपका सारा काम समय पर पूरा हो जाएगा. जिससे आप वाहवाही का पात्र बनेंगे. आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक क्षेत्र के बनते काम बिगड़ सकते हैं.

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

अगर आप अपनी सेहत की समस्या को लेकर परेशान हैं तो आज शुक्रवार के दिन आप देवी लक्ष्मी के मन्दिर में शंख अर्पित करें. इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है, इसलिए कोशिश करें कि कृपा पाने के लिए हर शुक्रवार को लक्ष्मी मां की पूजा अर्चना करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >